IBN7 IBN7

BCCI माता-पिता जैसा और हम उसके बच्चे: कपिल

Posted on Jul 25, 2012 at 06:26pm IST

मुंबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को पूर्व भारतीय कप्तान और महान हरफनमौल खिलाड़ी कपिल देव के ऊपर से सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा दिए है। बोर्ड ने ऐसा कपिल के इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के प्रमोटर एस्सेल स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से इस्तीफा देने के बाद किया है। वर्ष 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल ने मुम्बई स्थित क्रिकेट सेंटर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन से मुलाकात की और अपने पत्र में लिखा कि वह बोर्ड का समर्थन करेंगे।

श्रीनिवासन ने एक बयान में कहा कि कपिल ने बोर्ड को सूचना दी है कि उन्होंने एस्सेल स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड/आईसीएल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र में यह भी बताया है कि वह हमेशा से बीसीसीआई के समर्थक रहे हैं और वह भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे। इस सुलह के बाद अब कपिल बीसीसीआई द्वारा एक बार में दी जाने वाली 1.5 करोड़ की सहायताराशि और प्रत्यक माह के 35,000 रुपये के अनुदान प्राप्त करने के योग्य हो गए हैं।

BCCI माता-पिता जैसा और हम उसके बच्चे: कपिल

कपिल ने बीसीसीआई मुख्यलाय में पत्रकारों को बताया कि बीसीसीआई माता-पिता जैसा है और हम उसके बच्चों जैसे हैं। यहां तक कि मेरे पूर्व सहयोग के दौरान, मैंने क्रिकेट और खिलाड़ियों के कल्याण के लिए अपना सहयोग दिया और अब भी मेरा उद्देश्य यही करने का है।

उल्लेखनीय है कि आईसीएल से जुड़ने के बाद वर्ष 2007 में बीसीसीआई ने कपिल पर प्रतिबंध लगा दिया था। वर्तमान में आईसीएल खत्म हो चुका है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: kapil dev, return bcci, deal, icl resign, sorting



पिछली खबर
टी-20 में बांग्लादेश पर स्कॉटलैंड की शानदार जीत
अगली खबर
दूसरे तय करते हैं आपकी सफलता को: सचिन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013
IBN7