IBN7 IBN7

'राजेश खन्ना ने पूछा था, आप महंगे सर्जन तो नहीं'

Posted on Jul 25, 2012 at 06:50pm IST

नई दिल्ली। बीते दौर के मशहूर अभिनेता दिवंगत राजेश खन्ना ने हृदय रोग विशेषज्ञ मुकेश हरियावाला से एक बार पूछा था कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप बहुत महंगे हृदय रोग सर्जन नहीं होंगे, हो सकता है कि मुझे एक दिन आपकी सेवाएं लेनी पड़ें।

राजेश जब प्रख्यात संगीतकर आर डी बर्मन से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे तब उनकी मुलाकात हरिवाला से हुई थी। बर्मन लंदन के एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे और राजेश उनसे मुलाकात के लिए वहां पहुंचे थे। लंदन के प्रिंसेस ग्रेस अस्पताल में बर्मन की सर्जरी के पांचवे दिन राजेश उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। वह अपनी फिल्म 'आराधना' के निर्देशक शक्ती सामंत के साथ वहां पहुंचे थे।

'राजेश खन्ना ने पूछा था, आप महंगे सर्जन तो नहीं'

हरियावाला ने बोस्टन से दिए एक साक्षात्कार में बताया कि यह वर्ष 1989 की बात है। राजेश ने अस्पताल में पंचम के नाम से मशहूर बर्मन को देखकर कहा था कि मैं आपको रिकॉर्डिग स्टूडियो में ढूंढ़ रहा था लेकिन मुझे बताया गया कि आप यहां लंदन के अस्पताल में हैं। उन्होंने कहा, ‘तो पहली फ्लाइट ली, और सीधे यहां चला आया।‘

पंचम का 1994 में निधन हो गया था और काका नाम से मशहूर राजेश ने भी बीती 18 जुलाई को अंतिम सांसें लीं। हरियावाला ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि राजेश खन्ना और आर डी बर्मन का साथ किस्मत में था। पंचम व काका के बीच का स्नेही सम्बंध मेरे दिल को छू गया था। दोनों ने साथ में कई सफल फिल्में दीं। पंचम ने राजेश के लिए 'जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं', 'ओ मेरे दिल के चैन' और 'ये शाम मस्तानी' जैसे सुरीले गीत दिए।

हरियावाला ने याद करते हुए बताया कि कैसे राजेश पंचम को अस्पताल से समीप के पब में बीयर पीने के लिए ले जाना चाहते थे लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि राजेश इससे निराश हुए थे लेकिन उन्होंने अस्पताल के नियम तोड़ने का सुझाव देने के लिए विनम्रता के साथ माफी मांगी थी।

बाद में उन्होंने अस्पताल में बर्मन के सफल ऑपरेशन का जश्न मनाने की योजना बनाई। अस्पताल में जब बर्मन ने राजेश को बताया कि हरिवाला ने देखा कि उनका दिल सामान्य लोगों की तुलना में बड़ा है। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पंचम बड़े दिल वाले हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: rajesh khanna, doctor, surgeon, r d burman, london



पिछली खबर
सहायकों का खर्च सितारों के मत्थे मढ़ना सही नहीं: अनुपम
अगली खबर
‘बोल बच्चन’ ने दिखाया दम, पहुंची सौ करोड़ के पास

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
सुष्मिता की बेटियां
13:24 PM, May 23, 2013
Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013
Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013
Photogallery
कांस में ऐश की एंट्री
13:15 PM, May 20, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7