IBN7 IBN7

दूसरे तय करते हैं आपकी सफलता को: सचिन

Posted on Jul 26, 2012 at 06:08pm IST

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग तमाम रिकार्ड अपने नाम रखने वाले और हर दिन सफलता के नए मापदंड तय कर रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि आपकी सफलता का आंकड़ा दूसरों की प्रतिक्रिया से तय होता है।

सचिन ने जापान की इलेक्ट्रानिक उत्पाद कंपनी तोशिबा के नए एलईडी टीवी रेंज को आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में लांच करते हुए कहा कि सफलता और संतोष में एक सीधा सा फर्क है। संतोष आपके अपने अंदर से आता है जबकि सफलता का मापदंड दूसरे लोगों की प्रतिक्रिया तय करती है।

दूसरे तय करते हैं आपकी सफलता को: सचिन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल शतकों का महाशतक पूरा करने वाले सचिन ने प्रेस कांफ्रेंस में क्रिकेट पर एक भी शब्द नहीं कहा और वह सिर्फ तोशिबा पर चंद पंक्तियां बोलकर कांफ्रेंस से चले गए। मीडियाकर्मियों को खासा इंतजार था कि सचिन से रुबरु होने का मौका मिलेगा और क्रिकेट पर कुछ सवाल जवाब हो सकेंगे।

तोशिबा के ब्रांड एम्बेसडर सचिन ने कहा कि मैं सुबह तोशिबा के कार्यालय गया था और मैंने उनकी बढ़ती कामयाबी पर उन्हें बधाई दी। उनके मार्किट शेयर एक प्रतिशत से बढ़कर अब 11 प्रतिशत पहुंच चुका है। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें उनकी सफलता के लिए मुबारकबाद दूं। मास्टर ब्लास्टर ने कुछ दार्शनिक अंदाज में सफलता और संतोष के बीच का फर्क बयान किया। सचिन अपने लंबे बालों वाले नए हेयर स्टाइल में कुछ अलग ही नजर आ रहे थे लेकिन उनकी क्षणिक उपस्थिति ने मीडियाकर्मियों को रोमांचित कम हतोत्साहित ज्यादा किया


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: sachin tendulkar, bcci, team india, success



पिछली खबर
BCCI माता-पिता जैसा और हम उसके बच्चे: कपिल
अगली खबर
कोलंबो वनडे में बढ़त के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7