IBN7 IBN7

सचिन तेंदुलकर ने कहा, केवल घर के शेर नहीं हैं हम

Posted on Jul 27, 2012 at 03:02pm IST | Updated Jul 27, 2012 at 05:06pm IST

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जोर देकर कहा है कि टीम इंडिया केवल घर के शेर नहीं हैं और उसने विदेशी जमीन पर भी जीत हासिल करके इस बात को साबित किया है।

सचिन ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा बेहद कठिन था लेकिन यह कहना सही नहीं है कि हम केवल घर के ही शेर हैं और विदेशी जमीन पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया हमारे खिलाफ अपने घर में खेल रहे थें लेकिन हम इसे बहाना नहीं बना सकते क्योंकि हमने पहले भी विदेशों में जीत दर्ज की है। हमने गलतियां की थी लेकिन हमारे लिए यह अहम है कि हम इसकी पुनरावृत्ति न करें। हाल ही में राज्यसभा सदस्य बने मास्टर ब्लास्टर ने श्रीलंका दौरे से आराम लिया है और अब उनकी नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू सीरीज पर है।

सचिन तेंदुलकर ने कहा, केवल घर के शेर नहीं हैं हम

उन्होंने कहा कि यह सत्र मेरे लिए बहुत अहम है। मुझे 23 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शुरू होगा। मैंने नए सत्र के लिए अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। 39 साल के सचिन ने कहा कि पूरे सत्र में मुझे परिवार के साथ गुजारने के लिए 45 दिन का समय मिला है। इन गर्मियों की छुट्टियों में मैंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया था कि मैं श्रीलंका दौरे से आराम लेना चाहता हूं जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया। मैं बच्चों के साथ समय गुजारने के मौके को गंवाना नहीं चाहता था। अब उनकी छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं और मैंने अगले सत्र के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Sachin Tendulkar, Cricket, Team India, Australia, England



पिछली खबर
कोलंबो वनडे में बढ़त के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
अगली खबर
चैंपियंस लीगः13 अक्टूबर को KKR से भिड़ेंगे डेयरडेविल्स

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
IBN7