नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में एक पति-पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने कर्ज चुकाने के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के सामने जब इन लोगों ने हत्या की वजहों का खुलासा किया तो दिल्ली पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक इन गिरफ्तार लड़को में एक बीबीए किये हुए है तो एक होटल मैनेजमेंट। पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग दिल्ली के अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। दिल्ली पुलिस की मानें तो इन्होंने कर्ज चुकाने और अपने ऐश मौज के लिए अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक अभय दीवान जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में आईपीएल के मैचों में सट्टा लगाता था, लेकिन वो करीब सत्तर लाख रुपये का कर्जदार बन गया। जिसे चुकाने के लिए उसने अपनी पत्नी महिमा और दो दोस्तों जतिन और रूनित के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची।

आईपीएल में सट्टा लगाने वाला अभय अपनी पत्नी के सारे जेवर बेच चुका था।इसके बाद उसने एक ऐसे शख्स को टारगेट बनाने की साजिश रची जो किसी अमीर परिवार से ताल्लुक रखता हो। जिसे अगवा करने के बाद वो दो करोड़ रुपये की फिरौती मांग सके। अभय ने अपने इस मिशन के लिए लाजपत नगर में रहने वाले जतिन और मल्कागंज में रहने वाले रुनित गुलाटी को भी शामिल किया। इस साजिश के लिए रूनित ने अपने ही दोस्त और पड़ोसी शिवम को टारगेट बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे अभय ने मान लिया। रुनित ने ही जानकारी दी कि अभय के पिता ने हाल में ही जमीन से जुड़ी एक बड़ी डील की है। इसलिए पैसे आसानी से मिल जाएंगे।
अभय अपनी पत्नी और दो दोस्तों के साथ मिलकर पूरी तैयारी के साथ मल्कागंज पहुंच चुके थे। चूंकि रूनित की पहले से ही शिवम से जान पहचान थी, इसलिए इन्हें शिवम को अगवा करने में दिक्कत नहीं हुई, लेकिन जैसे ही शिवम को अगवा किए जाने का शक हुआ, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। गुनाह की दुनिया में अभय और उनके दोस्तों का पहला कदम था। ऐसे में जब शिवम शोर मचाने लगा तो ये लोग बुरी तरह से घबरा गए फिर अभय ने शिवम को शांत करने के लिए उसके पेट में गोली मार दी। बुरी तरह से घबरा चुके ये लोग इसके बाद भी नहीं रुके बल्कि ये लोग अपने साथ नशीली दवाइयां भी लेकर आए थे जिसे अभय ने इंजेक्शन के जरिए शिवम को लगा दिया ताकि वो बेहोश हो जाए, लेकिन इसी दौरान लापरवाही की वजह से शिवम का नस भी कट गया। इस दौरान अभय की पत्नी महिमा भी कार में ही मौजूद थी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ipl, murder, kidnaping, police, 70 lakh rupees








कमेंट्स
0