IBN7 IBN7

रोमांचक वनडे में श्रीलंका को हराकर भारत ने ली 2-1 की बढ़त

Posted on Jul 28, 2012 at 10:23am IST | Updated Jul 28, 2012 at 10:57pm IST

कोलंबो। आर.प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को खेले गए पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने 5 विकेट से हरा दिया। गौतम गंभीर के शानदार शतक और सुरेश रैना के अर्धशतक की बदौलत भारत ने मुश्किल समझी जा रही लंकाई चुनौती को पार कर लिया।

भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 102, वीरेंद्र सहवाग ने 3, विराट कोहली ने 38, कप्तान धोनी ने 31, रोहित शर्मा ने 00, सुरेश रैना ने नाबाद 65 और इरफान पठान ने नाबाद 34 रन बनाए। इससे पहले बेहद खराब शुरुआत के बाद श्रीलंका टीम की लड़खड़ाई पारी संभली और मेजबान टीम ने महेला जयवर्धने (65), कुमार संगाकारा(73) और एंजलो मैथ्यूज (71 नाबाद) की शानदार पारियों की बदौलत भारत को 287 रनों का लक्ष्य दिया।

रोमांचक वनडे में श्रीलंका को हराकर भारत ने ली 2-1 की बढ़त

श्रीलंका ने शुरुआती साढ़े पांच ओवरों में 20 रन के कुल योग पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उसके कुल योग में अभी नौ रन ही जुड़े थे कि दिलशान को चार रन के निजी योग पर जहीर खान ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। उपुल थरंगा आठ रन बनाकर जहीर के दूसरे शिकार बने। तीसरे विकेट के लिए क्रीज पर आए लोक्यूगे चांदीमल अपना खाता भी नहीं खोल सके और इरफान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

भारत की ओर से अशोक डिंडा ने दस ओवर में 76 रन देकर एक विकेट लिया। एक विकेट राहुल शर्मा को मिला। आज की जीत से सीरीज में भारत 2-1 से आगे हो गया है। इस मैच के लिए श्रीलंकाई टीम में एक परिवर्तन किया गया था। बल्लेबाज लाहिरू थिरिमान्ने की जगह जीवन मेंडिस को श्रीलंका की अंतिम एकादश टीम में जगह मिली।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए। लेग स्पिनर राहुल शर्मा और तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को प्रज्ञान ओझा और उमेश यादव की जगह अंतिम एकादश टीम में जगह मिली।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: india, sri lanka, one day cricket, sri lanka tour



पिछली खबर
चैंपियंस लीगः13 अक्टूबर को KKR से भिड़ेंगे डेयरडेविल्स
अगली खबर
चोटिल संगकारा 6 हफ्ते के लिए हुए क्रिकेट से दूर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013
IBN7