IBN7 IBN7

मोदी का इंटरव्यू लेने पर शाहिद सिद्दीकी सपा से 'बाहर'

Posted on Jul 28, 2012 at 11:09am IST | Updated Jul 28, 2012 at 05:21pm IST

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता शाहिद सिद्दिकी को नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने की सजा मिली है। उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है, शाहिद सिद्दिकी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू लिया था जिसमें मोदी ने कहा था कि अगर वो दंगों के दोषी हैं तो उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए।

पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने शनिवार की सुबह कहा कि मीडिया लगातार शाहिद सिद्दीकी को एसपी का प्रवक्ता बता रहा है। मेरा अनुरोध है कि ऐसा न करें, वो हमारी पार्टी में ही नहीं हैं, तो प्रवक्ता होने का सवाल कहां से उठता है। एसपी ने एक लिस्ट जारी करके कहा है कि पार्टी की ओर से चार नेता ही सार्वजनिक बयान देंगे या मीडिया में पक्ष रखेंगे।

इस लिस्ट में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का नाम है। पिछले दिनों उर्दू अखबार 'नई दुनिया' के संपादक के तौर पर शाहिद सिद्दीकी ने नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू किया था। इसमें मोदी ने कहा था कि अगर वो गुजरात दंगों के दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। इसी इंटरव्यू के जरिए गुजरात के मुख्यमंत्री ने भारत के मुसलमानों के नाम एक संदेश भी जारी कर दिया जिसमें उन्हें सिर्फ वोट बैंक बन कर न रहने की सलाह दी गई है। मोदी के इस इंटरव्यू को मुसलमानों में उनकी छवि दुरुस्त करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

मोदी का इंटरव्यू लेने पर शाहिद सिद्दीकी सपा से 'बाहर'

मालूम हो कि इसी साल यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 8 जनवरी को शाहिद सिद्दिकी को समाजवादी पार्टी में शामिल किया गया था। उस वक्त खुद मुलायम सिंह यादव और आजम खान की मौजूदगी में वो पार्टी में आए थे। उस वक्त शाहिद आरएलडी में थे।




एसपी नेता आजम खान ने मुलायम के इस कदम का स्वागत किया है और कहा कि मोदी से रिश्ता रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के यूपी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि रामगोपाल यादव ने जो बयान जारी किया है उसके मुताबिक शाहिद सिद्दीकी पार्टी में शामिल नहीं हैं। जिस तरीके से उनकी गतिविधियां थीं। उसे देखते हुए पार्टी को ये कदम उठाना पड़ा है। पार्टी में शामिल होने के सवाल पर राजेंद्र चौधरी ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि वो पार्टी में शामिल थे या नहीं उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

वहीं, इस पूरे मामले पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि ये जगजाहिर है कि शाहिद सिद्दीकी फिलहाल समाजवादी पार्टी के नेता के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन जिस तरह अब पार्टी उनसे पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है वो सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति का नतीजा है।

मालूम हो कि उर्दू साप्ताहिक नई दुनिया के संपादक शाहिद सिद्दीकी को दिए इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर मैं गुजरात दंगों का गुनहगार हूं तो मुझे फांसी पर लटका दो। कवर पेज इंटरव्यू नई दुनिया के संपादक और समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद शाहिद सिद्दीकी ने लिया है। छह पेज के इस इंटरव्यू में गोधरा कांड के बाद गुजरात दंगों, गुजरात में मुस्लिमों की हालत और कई अन्य संवेदनशील मुद्दों पर बात की गई।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Narendra Modi, Nai Duniya, Shahid Siddiqui, Interview, Ramgopal Yadav, SP



पिछली खबर
आर्म्स डीलर से रिश्ते के आरोप में टाइटलर से पूछताछ
अगली खबर
चोर-जेबकतरे छोड़ सबपर आरोप लगाती है टीम अन्नाः खुर्शीद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

6

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013
IBN7