IBN7 IBN7

देखें: ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में ऐसे आया भारतीय दल

  • ibnkhabar.com
Posted on Jul 28, 2012 at 01:19pm IST | Updated Jul 28, 2012 at 08:22pm IST

लंदन। खेलों के महाकुम्भ लंदन ओलंपिक का औपचारिक उद्घाटन भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात को हुआ। ओलंपिक पार्क में हुए भव्य समारोह में भारतीय दल का गर्माजोशी से स्वागत किया गया। भारत की ओर से इस महाकुम्भ में 81 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। जो अब तक का सर्वाधिक है।

उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व बीजिंग ओलंपिक (2008) के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने किया। इस दौरान भारतीय दल में पुरुष एथलीटों ने पीले साफे, नीले रंग की कोट, क्रीम रंग की ट्राउजर्स और ऑफ व्हाइट शर्ट के साथ टाई पहना हुआ था। महिला एथलीटों ने सुन्दर साड़ी पहनी हुई थीं।

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के महासचिव रणधीर सिंह ने वीआईपी बॉक्स से झंडा दिखाकर भारतीय दल का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय एथलीट 13 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

चार साल पहले बीजिंग में भारत ने तीन पदक जीते थे जिनमें अभिनव बिंद्रा का एक स्वर्ण पदक भी शामिल था। इसके अलावा सुशील और मुक्केबाज विजेंदर ने कांस्य पदक जीता था। (स्लाइड शो देखें)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: london olympics 2012, opening ceremony, london, Indian Players, India



पिछली खबर
सात युवा एथलीटों ने ओलंपिक की ज्योति जलाई
अगली खबर
लंदन ओलंपिक, डे 1: ज्वाला-दीजू की जोड़ी हारी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012

सिल्वर शूटर विजय की तरक्की, बनें सूबेदार मेजर

लंदन ओलंपिक में सिल्वर विजेता शूटर सूबेदार विजय कुमार को आखिरकार सेना ने प्रमोशन दे दिया है। उन्हें प्रमोट कर सूबेदार से सूबेदार मेजर बना दिया गया है। 22:06 PM, Aug 16, 2012
IBN7