IBN7 IBN7

ना पार्टी बनाऊंगा, ना ही चुनाव लड़ूंगा: अन्ना

Posted on Jul 28, 2012 at 02:01pm IST | Updated Jul 28, 2012 at 02:03pm IST

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर जाने माने समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर हुंकार भरते हुए कहा कि जब तक लोकपाल नहीं आएगा वो संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने साफ किया कि ना तो वो कोई चुनाव लड़ेंगे और ना ही पार्टी बनाएंगे। हालांकि उन्होंने ऐसे लोगों को चुनकर चुनाव लड़ने में समर्थन करने का ऐलान किया जिनकी छवि साफ हो।

अन्ना ने कहा कि बार-बार अनशन इसलिए करते हैं क्योंकि जीवन का ध्येय निश्चित हुआ। पहला धोखा या ड्रॉफ्टिंग कमिटी ने, दूसरा धोखा दिया स्टैंडिंग कमेटी ने और तीसरा धोखा दिया संसद ने। अन्ना ने कहा कि जब तक लोकपाल नहीं आएगा और शरीर में प्राण हैं, हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसीलिए उन्हें बार-बार अनशन करना पड़ रहा है।

ना पार्टी बनाऊंगा, ना ही चुनाव लड़ूंगा: अन्ना

अन्ना ने कम भीड़ जुटने का बचाव करते हुए कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि भीड़ नहीं दिखाई देती है जंतर मंतर पर। बात ये है कि आपको देखने की दृष्टि नहीं है। जिस कलर का चश्मा है उसी कलर का जग नजर आता है। उन्होंने कहा कि देश के 400 जिलों में ये मूवमेंट जारी है। जिन लोगों की जरूरत है वो यहां हैं। एक दिन सरकार को लोकपाल बिल लाना ही पड़ेगा।

राजनीतिक विकल्प देने के सवाल पर अन्ना ने कहा कि लोग कहते हैं कि आपको विकल्प देना पड़ेगा। मैं उनको कहता हूं कि मैं मंदिर में रहता हूं, लोग एक इलेक्शन के लिए करोड़ों खर्च करते हैं, एक फकीर आदमी इतना बड़ा खर्चा कैसे करेगा। अन्ना ने साफ किया कि वो इलेक्शन में खड़े नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वो कोई पार्टी नहीं बनाएंगे।

अन्ना ने कहा कि अगर जिंदा रहा तो पूरे देश में घूमूंगा। ऐसे लोगों को ढूंढूंगा जो अच्छे हैं, चरित्रवान हैं। ऐसे लोगों का नाम जब आएगा तो उन्हें नेट पर डाल देंगे और लोगों से पूछेंगे कि इनमें से कौन अच्छा है। हम उनको क्रॉसचैक करेंगे और कहेंगे कि इलेक्शन में खड़े हो। फिर हम उसका प्रचार करेंगे। देश का भविष्य, बीजेपी और कांग्रेस में नहीं है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Anna Hazare, Team Anna, Corruption, Jantar Mantar



पिछली खबर
प्रधानमंत्री दूसरे हेलिकाप्टर के जरिये कोकराझार रवाना
अगली खबर
स्पीड न्यूजः देखें-शनिवार की सभी प्रमुख खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

8

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

देखें: यूपी पुलिस के सिपाहियों में लट्ठम-लट्ठा लाइव

यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम के लिए तैनात दो पीएसी के दो जवान आपस में भिड़ गए। कभी पहला भारी पड़ता तो कभी दूसरा। इनके बीच जमकर डंडे चले। 14:56 PM, May 22, 2013

भारत-अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत

भारत और अमेरिका कानून प्रवर्तन आतंकवाद से मुकाबला और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों पर दोनों देशों के कानूनी दायरे के अंदर यथासंभव सर्वश्रेष्ठ परिणाम सुनिश्चित कराने के लिए संस्थानिक स्तर पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। 14:43 PM, May 22, 2013

फिक्सिंग कांड पर दिल्ली और मुंबई पुलिस आमने-सामने

आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टेबाजी के खुलासे को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस के बीच श्रेय लेने की होड़ मच गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसने मुंबई पुलिस से सट्टेबाज रमेश व्यास का रिमांड नहीं मांगा है। 13:10 PM, May 22, 2013

कर्नाटक: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए डीजीपी ने ली घूस

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने खुलासा किया है कि पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट के नाम पर डीजीपी ट्रेनिंग और कई अफसरों ने रिश्वत ली। 12:36 PM, May 22, 2013

धोनी की पत्नी साक्षी की दोस्त हैं श्रीशांत की गर्लफ्रेंड!

साक्षी का स्टाइल स्टेटमेंट और उनके रिएक्शन इस पूरे सीजन चर्चा का विषय रहे लेकिन अब साक्षी की चर्चा ऐसे मुद्दों को लेकर हो रही है जिनके बारे में उन्होंने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा। 11:22 AM, May 22, 2013

मधुमक्खी के डंक में छुपा है सेक्स समस्याओं का समाधान!

एक शोध से पता चला है कि मधुमक्खी के रॉयल जेली की मदद से एड्स जैसी घातक बीमारियों के साथ ही सेक्सुअल दिक्कतों की दवाइयां भी तैयार की जाती हैं। 11:14 AM, May 22, 2013

जेसिका मर्डर:शायन मुंशी पर चलेगा गवाही से मुकरने का केस

चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड में दिल्ली हाईकोर्ट ने गवाही से मुकरने वाले शायन मुंशी पर केस चलाने का आदेश दिया है। शायन मुंशी के अलावा प्रेम सागर मनोचा पर भी बयान से मुकरने का केस चलेगा। 11:07 AM, May 22, 2013

क्रिकेटर से कमेंटेटर बना शख्स भी सट्टेबाजी में शामिल!

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन खास लोगों की लिस्ट बनाई है जिन्होंने IPL मैचों में सट्टे पर पैसा लगाया था। सूत्रों के मुताबिक इनमें एक पूर्व क्रिकेटर जो कि इस वक्त कमेंटेटर भी हैं। 11:07 AM, May 22, 2013

विंदू ने मुंबई से फरार कराए दो मोस्ट वांटेड सट्टेबाज

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विंदू दारा सिंह ने संजय चावड़ा और पवन चावड़ा नाम के दो सट्टेबाजों को मुंबई से भगाने में मदद की। ये दोनों सट्टेबाज मुंबई पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में हैं। 11:03 AM, May 22, 2013

श्रीशांत ने कहा, मैं बेकसूर-मुझे वापस मिलेगा सम्मान

श्रीशांत ने पहली बार बयान जारी किया है। श्रीशांत ने अपने वकील रेबेका जॉन के जरिए एक बयान जारी कर खुद को बेकसूर बताया। 09:44 AM, May 22, 2013
IBN7