मुंबई। जानी पहचानी एनीमेटड सीरीज के चौथे भाग ‘आइस ऐज 4 : कंटिनेंटल ड्रिफ्ट’ को देखना आपको थका देगा। ये नई फिल्म आलसी सिड, खराब दांतों वाले शेर डिएगो और मैनी को फिर एक साथ लेकर आती है जिनकी आवाजें दी हैं Joun Leguizamo, Denis Leary और Ray Romano ने।
मैनी अब इस सच से जूझ रही है कि उसकी छोटी सी बेटी अब बड़ी हो गई है। फिल्म में परिवार और बच्चों को बड़ा करने जैसे मसलों पर जोर दिया गया है पर कहीं ना कहीं ये सब बहुत ही बनावटी लगता है। फिल्म के शुरुआत में गिलहरी Scrat गलती से धरती के बचे हुए हिस्से को भी तोड़ देती है जिसका नतीजा होता है कि धरती छोटे-छोटे भागों में बंट जाती है। जैसे-जैसे धरती फटने लगती है मैनी अपनी पत्नी और बेटी से बिछड़ जाता है और एक बर्फिली जगह पर फंस जाता है जहां उसके साथ है डिएगो, सिड, और सिड की जिंदादिल नानी। इन सबको परेशान कर रहा है समुद्री डाकू कैप्टन गट जिसे अपनी आवाज दी है Peter Dinklage ने।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ce Age 4: Continental Drift, Hollywood, Movie, Review, Rajeev Masand








कमेंट्स
0