IBN7 IBN7

कश्यप ने दिलाई भारत को पहली जीत, तीरंदाज हारे

Posted on Jul 28, 2012 at 05:28pm IST | Updated Jul 28, 2012 at 05:53pm IST

लंदन। पारुपल्ली कश्यप ने यहां चल रहे ओलम्पिक खेलों में पुरुषों की एकल बैडमिंटन स्पर्धा में बेल्जियम के खिलाड़ी युहान तान को पराजित कर शनिवार को भारत को पहली जीत दिलाई। कश्यप ने वेम्बली एरेना में खेले गए ग्रुप डी के मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी को 38 मिनट के खेल में 21-14, 21-12 से पराजित किया।

टेबल टेनिस में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महिला एकल में भारत की अंकिता दास स्पेन की सारा रैमिरेज से 4-1 से हार गई। उनका स्कोर 11-9,11-8,11-7,8-11,11-2 रहा।

कश्यप ने दिलाई भारत को पहली जीत, तीरंदाज हारे

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम को शनिवार को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर जापान के हाथों एलिमिनेशन राउंड के टाईब्रेकर में हार का सामना करना पड़ा। नियमित चार राउंड के बाद भारत और जापान का स्कोर एक समान 214-214 था लेकिन जापान की यू इजियू, हिदेकी किकुची और ताकाहारू फुरूकाव की तिकड़ी ने भारत के जयंत ताल्लकुदार, राहुल बनर्जी और तरुणदीप रॉय को शूटऑफ में 29-27 से पराजित किया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भारतीय टीम रैंकिंग राउंड में 12 टीमों के बीच सबसे अंतिम स्थान पर थी। भारतीय महिला टीम रविवार को डेनमार्क के खिलाफ एलिमिनेटर राउंड में हिस्सा लेगी। भारतीय महिला टीम में दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बायाला देवी और चेक्रोवोलू स्वूरो होंगी।

बैडमिंटन में भारत के वी दीजू और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी को मिक्स डबल स्पर्धा के शुरुआती मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है। शनिवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में इंडोनेशिया की लिलियाना नातसिर और टोंटोवी अहमद की जोड़ी के सामने भारतीय जोड़ी 16-21, 12-21 से हार गई।

ग्रुप स्तर पर दीजू और ज्वाला को अब दो मैच और खेलने हैं। नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने के लिए दीजू और ज्वाला को बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। चार ग्रुप से दो शीर्ष टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। विश्व की 13वीं वरीयता प्राप्त दीजू और ज्वाला की जोड़ी अगले दौर में डेनमार्क के थॉमस लेबोर्न और कामिला रेटर जूल की जोड़ी से रविवार को भिड़ेगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: london olympics 2012, Indian’s performance, archers, table tennis



पिछली खबर
लंदन ओलंपिक, डे 1: ज्वाला-दीजू की जोड़ी हारी
अगली खबर
देखें: लंदन में भारतीय एथलीटों के साथ ये लड़की कौन है?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

Photogallery
बेकहम के बेमिसाल 20 साल
09:20 AM, May 21, 2013

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012

सिल्वर शूटर विजय की तरक्की, बनें सूबेदार मेजर

लंदन ओलंपिक में सिल्वर विजेता शूटर सूबेदार विजय कुमार को आखिरकार सेना ने प्रमोशन दे दिया है। उन्हें प्रमोट कर सूबेदार से सूबेदार मेजर बना दिया गया है। 22:06 PM, Aug 16, 2012
IBN7