IBN7 IBN7

देखें: लंदन में भारतीय एथलीटों के साथ ये लड़की कौन है?

  • ibnkhabar.com
Posted on Jul 28, 2012 at 06:40pm IST | Updated Jul 28, 2012 at 08:25pm IST

लंदन। लंदन ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय एथलीटों के दल के साथ एक अनजान लड़की के दिखने से विवाद खड़ा हो गया है। ये लड़की लाल टी शर्ट और नीले ट्राउजर में भारतीय दल के ध्वजवाहक सुशील कुमार के साथ-साथ सबसे आगे चल रही थी। महत्वपूर्ण बात ये है कि न तो किसी भारतीय खिलाड़ी और न ही खेल प्रशासकों को ये पता है कि ये लड़की कौन थी।

भारतीय दल के चीफ द मिशन पी के मुरलीधरन राजा खुद इस बात से हैरान और परेशान हैं कि एक लड़की जो भारतीय एथलीटों या प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं है वो कैसे और क्यों दल के साथ मार्च पास्ट में शामिल हो गई।

<a href='http://khabar.ibnlive.in.com/photogallery/3631/'><font color=red>देखें: लंदन में भारतीय एथलीटों के साथ ये लड़की कौन है?</font></a>

राजा ने कहा कि वे इस मुद्दे को आयोजन समिति के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हम उस लड़की को नहीं जानते और न ही ये जानते हैं कि वो वहां कैसे और क्यों पहुंची।

राजा के मुताबिक उसका खिलाड़ियों के साथ मार्च पास्ट करना शर्मनाक है। राजा ने कहा कि हमें पहले बताया गया कि वो लड़की महज ट्रैक तक साथ जाएगी लेकिन उसने तो पूरे स्टेडियम का चक्कर पूरा किया।

महत्वपूर्ण बात ये है कि भारतीय दल को लाइव प्रसारण में महज 10 सेकेंड के लिए दिखाया गया और वो भी पूरी तरह उस लड़की पर केंद्रित था। भारतीय दल में 81 एथलीट शामिल हैं लेकिन केवल 40 एथलीट और 11 अधिकारियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: london olympics 2012, Indian contingent, athletes, opening ceremony



पिछली खबर
कश्यप ने दिलाई भारत को पहली जीत, तीरंदाज हारे
अगली खबर
टेबल टेनिस में अंकिता, बॉक्सिंग में शिवा थापा बाहर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

Photogallery
फ्रेंच ओपन का बादशाह
12:53 PM, Jun 11, 2013
Photogallery
एक पैर से एवरेस्ट फतह!
13:41 PM, May 31, 2013
Photogallery
बेकहम के बेमिसाल 20 साल
09:20 AM, May 21, 2013

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012
IBN7