लंदन। भारत के युवा मुक्केबाज शिवा थापा को लंदन ओलम्पिक में 56 किलोग्राम वर्ग में पुरुषों के मुक्केबाजी मुकाबले के पहले ही दौर में हारकर बाहर होना पड़ा। उधर अंकिता दास टेबल टेनिस स्पर्धा के महिला एकल वर्ग के पहले दौर में देर तक चले मुकाबले में स्पेन की सारा रमिरेज से हारकर बाहर हो गईं।
शिवा थापा को मेक्सिको के ऑस्क वाल्देज फिएरो ने एक आसान मुकाबले में परास्त किया। 18 वर्षीय थापा लंदन ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा मुक्केबाज हैं। फिएरो ने उन्हें 14-9 से हराया। पहला राउंड 2-4 से हारने के बाद थापा ने दूसरे राउंड में वापसी करते हुए 4-3 की बढ़त हासिल की।
तीसरा राउंड हालांकि एकतरफा रहा जिसमें फिएरो हावी रहे और अंतत: उन्होंने तीसरे राउंड में 7-3 से जीत हासिल कर ली। असम के इस युवा मुक्केबाज से पदक की उम्मीद की जा रही थी। उन्होंने अस्ताना में हुए ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ankita das, shiva thapa, boxing, table tennis, london olympics 2012








कमेंट्स
0