IBN7 IBN7

आर-पार की लड़ाई के लिए अन्ना का अनशन शुरू

Posted on Jul 29, 2012 at 07:24am IST | Updated Jul 29, 2012 at 10:01pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी टीम अन्ना के अनशन का आज पांचवां दिन है और आज से अन्ना भी अपनी टीम के साथ अनशन में शामिल हो गए हैं। पिछले चार दिन से टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय अनशन पर बैठे हैं। मजबूत लोकपाल और कैबिनेट के 14 भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ जांच की मांग को लेकर अन्ना हजारे ने सरकार को चार दिन का वक्त दिया था।

आज अल्टीमेटम खत्म होने के बाद खुद अन्ना हजारे आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अन्ना ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। अन्ना ने ऐलान किया है कि उनकी लड़ाई मरते दम तक जारी रहेगी।

अन्ना के अनशन पर बैठते ही डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप किया, उनका ब्लड सैंपल लिया गया है। उनके ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और वजन की जांच हुई है। टीम अन्ना के बाकी सदस्यों का भी मेडिकल चेकअप किया गया है। आज रविवार को अन्ना के अनशन पर बैठते ही जंतर मंतर पर समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। अनुमान के मुताबिक पांच हजार से ज्यादा समर्थक जंतर मंतर पर जुटे हैं।




अन्ना ने कहा कि उनकी लड़ाई मरते दम तक जारी रहेगी। अन्ना की उम्र और उनकी तबीयत को देखते हुए खुद टीम अन्ना नहीं चाहती कि वो अनशन पर बैठें। यही वजह है कि अन्ना के अनशन पर बैठने के ऐलान पर जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों ने भी अन्ना से अनशन न करने की अपील की लेकिन अन्ना ने एक बार फिर लोगों में जोश भरा और कहा कि जबतक लोकपाल नहीं आ जाता तब तक इस देश की जनता मुझे मरने नहीं देगी।

अन्ना के अनशन पर बैठते ही भले ही भीड़ जुटना शुरू हो गई है लेकिन इस बार के अनशन को मिल रहे कम जनसमर्थन को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पिछले चार दिनों में टीम अन्ना को वैसा जनसमर्थन नहीं मिला है जो पहले के अनशन के दौरान मिला था। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या सिर्फ अन्ना की वजह से भीड़ जुट रही है? क्या लोगों को टीम अन्ना पर विश्वास नहीं है? क्या आज रविवार की वजह से भीड़ जुट रही है? क्या अन्ना को आगे भी जनसमर्थन मिलेगा? क्या युवाओं में उत्साह कम हो गया है? क्यों इस बार महिलाओं की भागीदारी घट गई है?


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Anna Hazare, Arvind Kejriwal, Team Anna, Jantar Mantar, Lokpal Bill, UPA, Congress, Corruption, Protest Fast



पिछली खबर
स्पीड न्यूजः देखें-शनिवार की सभी प्रमुख खबरें
अगली खबर
देखें: बुलेट न्यूज @ 07:00 AM, रविवार की बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

13

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

उत्तराखंड आपदा राहत के लिए 1000 करोड़ रुपये मंजूर

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए 1000 रुपये जारी किए और कहा कि भारी वर्षा और बाढ़ के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या 102 से ज्यादा हो सकती है। 23:44 PM, Jun 19, 2013

पहाड़ से आया फोन, अब कभी नहीं लौटेंगे जाने वाले!

राजकोट के नटू भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नटू भाई की बेन सुशीला बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। 17:52 PM, Jun 19, 2013

पौड़ी की SSB अकादमी टापू में तब्दील, 800 सिलेंडर बहे

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मौजूद सशस्त्र सीमा बल की इस बिल्डिंग पर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। रविवार रात और सोमवार सुबह आई बाढ़ ने SSB अकादमी में भयंकर तबाही मचाई है। 17:50 PM, Jun 19, 2013

केदारनाथ धाम: 5000 लोगों का कोई अता-पता नहीं

तबाही के दो दिनों से अभी तक सहमा हुआ उत्तराखंड, कुदरत के कहर के बाद अब लोगों की जान बचाने की कवायद जारी है। रास्ते कट चुके हैं। तकरीबन 71 हजार लोग दुनिया से अलग-थलग पड़े हुए हैं। 17:47 PM, Jun 19, 2013

अब 2-3 साल बाद ही मुमकिन हो पाएगी केदारनाथ यात्रा!

उत्तराखंड सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ में इतनी भीषण तबाही हुई है कि फिर से यात्रा शुरू करने के लिए 2 से 3 साल तक लगातार काम करना होगा। 15:13 PM, Jun 19, 2013
IBN7