IBN7 IBN7

ताइवानी सब्जी विक्रेता को 2012 का रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड

  • एजेंसियां
Posted on Jul 31, 2012 at 12:55pm IST | Updated Jul 31, 2012 at 01:39pm IST

मनीला। केवल छठी क्लास तक पढ़ने और गरीबी की वजह से जमीन पर सोने वाली एक ताइवानी सब्जी विक्रेता इस साल के एशिया का नोबल कहे जाने वाले रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड के छह विजेताओं में से हैं। ताइवानी सब्जी विक्रेता को समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए अवॉर्ड दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों के लिए अब तक सात मिलियन ताइवानी डॉलर (231,800 अमेरिकी डॉलर) दान किए हैं।

मनीला स्थित रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड फाउंडेशन ने चेन शू-चू को ताइवानी बच्चों की जिंदगी बदलने और उन्हें अच्छा वातावरण मुहैया कराने के प्रयास के लिए रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए नामित किया। केवल छठी क्लास तक पढ़ने वाली और गरीबी की वजह से जमीन पर सोने वाली चेन अब अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बच्चों की पढ़ाई और उनके रहन सहन पर खर्च करने में सक्षम हैं। चेन आपदाओं में विस्थापित परिवारों की भी मदद करती हैं। चेन कहती हैं कि पैसा तभी काम का होता है जब वो जरूरतमंदों को मिले। उन्हें खुशी होती है जब वे किसी का सहयोग करती हैं।

फाउंडेशन की अध्यक्ष कामेनसिता अबेला कहा कि पुरस्कार के लिए चुने गए सभी छह लोग अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और मानवीय प्रगति पर उनका गहरा प्रभाव रहा है। उनका प्रभाव सिर्फ उनके देशों में नहीं, बल्कि पूरे एशिया में है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने इस बात का प्रमाण दिया है कि व्यक्तिगत स्तर पर लोगों की जिंदगी में बदलाव लाया जा सकता है।

विजेता को अवॉर्ड के तौर पर 50 हजार डॉलर की राशि दी जाएगी। अवॉर्ड अगस्त के अंत में मनीला में एक समारोह में दिया जाएगा। यह पुरस्कार फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रैमन मैग्‍सेसे के नाम से दिया जाता है। उनकी 1957 में एक विमान हादसे में मौत हो गई थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Taiwanese vegetable vendor, charity, children, Nobel prize, Ramon Magsaysay Award Foundation, Manila



पिछली खबर
चोरों से बचाने के लिए ओवन में नोट छिपाए, जलकर खाक
अगली खबर
तोप की गूंज पर मुसलमान भाई खोलते हैं रोजा!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

8000 रुपए चुकाकर लीजिए सोने की चाय का मजा

चाय तो आपने कई तरह की पी होगी, लेकिन क्या कभी आपने सोने की चाय पीने के बारे में सोचा है? 16:45 PM, May 20, 2013

बारुदी सुरंग की तलाश के लिए अब मधुमक्खियां का सहारा

आज तक मधुमकि्खयां फूलो पर मंडराने के लिए जानी जाती थी लेकिन अब इनकी घ्राणशक्ति का फायदा उठाकर इन्हें बारुदी सुरंग का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 14:44 PM, May 20, 2013

गूगल मैप ने 23 साल बाद अगवा बेटे को मां-बाप से मिलाया

इंटरनेट ने परिवार से बिछड़े लोगों को फिर माता-पिता से मिलाने का काम इस बार चीन में किया जहां पांच साल की उम्र में अपहृत एक बच्चा 28 साल की उम्र में अपने मूल परिवार से मिल सका। 15:20 PM, May 18, 2013

कनाडा में ढाई अरब साल पुराना पानी मिलने का दावा!

कनाडा में आनटेरियो के उत्तरी इलाके में स्थित एक खदान में खनिकों को लगभग 2.6 अरब साल पुराने पानी का पता चला है। 14:19 PM, May 17, 2013

गजब ! यहां फूफा-जीजा खींचते हैं दूल्हे की गाड़ी

बैलगाड़ी को दो बैल खींचते हैं, मगर छत्तीसगढ़ के एक खास कुनबे में विवाह के दौरान बैल की जगह दूल्हे के फूफा और जीजा ले लेते हैं। वे दोनों उस गाड़ी को खींचते हैं जिस पर दूल्हा सवार रहता है। 10:51 AM, May 17, 2013

तस्वीरों में देखें: बन रही है हवा में उड़ने वाली कार

जाम में फंस गए हैं तो फ्लाइ बटन दबाइए और उड़कर निकल जाइए। सच में, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने नए जेनरेशन के लिए उड़नेवाली कार डिजाइन की है। टेराफुगिया टीएफएक्स हवा में उड़ने और सही सलामत जमीन पर उतरने में सक्षम है। 12:20 PM, May 10, 2013

अब मास्क पहन कर आप भी पा सकते हैं सुपर पॉवर!

ब्रिटेन के कुछ छात्रों ने एक ऐसा मास्क बनाया है जो सुपरमैन की अनोखी शक्तियों से भरा है। 14:06 PM, May 09, 2013

छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, 13 साल में जेईई परीक्षा पास

भोजपुर जिले के 13 साल के सत्यम ने 292 अंक हासिल कर देश में अपनी प्रतिभा का परचम एक बार फिर लहराया है। 16:36 PM, May 08, 2013

मॉल में गुप्त घर बनाकर सालों तक छुपे रहे आठ अमेरिकी

टाउनसेड का कहना है कि वह इसे आर्ट समझता है और उसकी यह गुप्त योजना मॉल में रहने की अमेरिकी ख्वाब की पूर्ति है। 11:23 AM, May 08, 2013
IBN7