IBN7 IBN7

स्टेशन पर अफरातफरी, ट्रेन थमीं, अस्पतालों में अंधेरा

Posted on Jul 31, 2012 at 02:04pm IST | Updated Jul 31, 2012 at 08:27pm IST

नई दिल्ली। आधे हिंदुस्तान में गंभीर बिजली संकट खड़ा हो जाने के बाद देश को भीषण संकट का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि आवश्यक सेवाएं भी ठप हो गई हैं। न अस्पतालों में बिजली है न सरकारी दफ्तरों में। देश को जोड़ने वाली ट्रेनों को भी जहां तहां रोकना पड़ा है। यात्रियों को परेशानी से बुरा हाल है। नई दिल्ली से लेकर मुगलसराय तक करीबन 125 ट्रेनें रोक दी गई हैं।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मेट्रो सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। डीएमआरसी ने यात्रियों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रास्ते में रुकीं मेट्रो ट्रेनों को पास के स्टेशन पर लाकर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। स्टेशनों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मेट्रो बंद हो जाने के बाद सड़क पर उतरे दिल्लीवासियों को सड़कों पर भी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन पर अफरातफरी, ट्रेन थमीं, अस्पतालों में अंधेरा

बसें जहां खचाखच भरी हुई हैं तो सड़कों पर भारी जाम देखने को मिल रहा है। ट्रैफिक सिंगनल्स काम नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली के अस्पतालों को इनहाउस पावर बैकअप का सहारा लेना पड़ा है। राहत की बात ये हैं कि आईसीयू कुछ देर तक इस प्रणाली से काम कर सकते हैं। एम्स और सफदरजंग जैसे बड़े अस्पतालों ने भूटान से हाइडल पावर की मांग की है। भीषण संकट में वीवीआईपी क्षेत्रों के लिए 100 मेगावाट बिजली की सप्लाई की गई है।




बिहार में दर्जन भर से ज्यादा महत्वपूर्ण गाड़ियां स्टेशनों पर खड़ी।

1. हटिया – पटना – गया स्टेशन पर खड़ी

2. पूर्वा एक्सप्रेस – झाझा स्टेशन पर खड़ी।

3. दादर – हावड़ा एक्सप्रेस – खुसरूपुर स्टेशन पर

4. धनवाद एक्सप्रेस – झाझा स्टेशन पर

5. विक्रम शिला एक्सप्रेस – मुकामा स्टेशन में खड़ी।

6. मगध एक्सप्रेस- दानापुर स्टेशन पर खड़ी है।

7. पटना-गया- मकदूमपुर पर खड़ी।

8. पटना-बक्सर - आरा स्टेशन पर खड़ी


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Power failure, Grid collapse, Northern Grid, Eastern Grid, Delhi Metro Rail, DMRC, Power failure, BSES



पिछली खबर
देर शाम तक ही सुलझेगा संकट और बहाल होगी बिजली
अगली खबर
देखें: नॉर्दर्न-ईस्टर्न ग्रिड फेल, आधे भारत में अंधेरा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

अखबार बेचकर की पढ़ाई, IIM कोलकाता में दाखिला

सफलता किसी की नाम या वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती। 23 वर्षीय अखबार बेचने वाला एक लड़का अपनी मेहनत और लगन के दम पर आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला ले चुका है। 16:26 PM, May 24, 2013

अगर मयप्पन अरेस्ट हुए तो जाएगी श्रीनिवासन की कुर्सी!

अगर मयप्पन को फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तो श्रीनिवासन को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। बीसीसीआई में इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि आखिर उनकी कुर्सी कौन संभालेगा। 14:07 PM, May 24, 2013

मयप्पन के पास अब बस कुछ ही घंटे, पेश नहीं हुए तो...

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO मयप्पन को पूछताछ के लिए और वक्त देने से इनकार कर दिया है। 12:52 PM, May 24, 2013

जम्मू-कश्मीर: सेना-आतंकवादियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 11:35 AM, May 24, 2013

सहारा के बाद IPL की स्पॉन्सरशिप से हट सकती है पेप्सी!

आईपीएल-6 को लगातार झटके लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, सहारा के आईपीएल से अपनी भागीदारी वापस लेने के बाद अब मेन स्पॉन्सर पेप्सी स्पॉन्सरशिप वापस लेने की सोच रहा है। 10:09 AM, May 24, 2013

एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे कर होश उड़ा रहा है विंदू

अब तक विंदू ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसी के कारण चेन्नई टीम के सीईओ को बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन मुश्किल में हैं। 09:42 AM, May 24, 2013

कोहली और हरभजन से भी है विंदू दारा सिंह की करीबी

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसे विंदू दारा सिंह ने खुलासा किया है कि वैसे तो वो टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को जानता है लेकिन वो विराट कोहली, हरभजन सिंह और मनप्रीत गोनी के बेहद करीब है। 09:20 AM, May 24, 2013

SC/ST/OBC के खाली पदों की होगी स्पेशल तरीके से भर्ती

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष भर्ती अभियान के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 21:03 PM, May 23, 2013
IBN7