IBN7 IBN7

भाइयों की कलाइयों पर छोटा भीम और ओलंपिक लोगो!

Posted on Jul 31, 2012 at 03:49pm IST | Updated Jul 31, 2012 at 04:03pm IST

पटना। बिहार में इस साल रक्षाबंधन के मौके पर भाइयों की कलाइयों पर छोटा भीम, मिकी माउस, मिस्टर बीन के साथ-साथ ओलंपिक का पांच छल्लों वाला लोगो भी सजने वाला है। भाई-बहन के रिश्ते के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर बाजार में कार्टून किरदारों वाली राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

पटना के मुख्य बाजारों से लेकर गली-मुहल्लों तक में राखियों की अस्थायी दुकानें खुल गई हैं, जिन्हें आकर्षक रूप से सजाया गया है। लेकिन इन तमाम राखियों का मुख्य स्रोत पटना का मच्छरहट्टा बाजार है। इस साल राखियों के मूल्यों में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।

भाइयों की कलाइयों पर छोटा भीम और ओलंपिक लोगो!

राखी के थोक कारोबारी रमेश कुमार कहते कि कुछ साल पहले तक पटनिया राखी का खूब प्रचलन था लेकिन अब दिल्ली, मुम्बई, कोलकता और सूरत की राखियां बाजार में आ गई हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की पसंद वाली टेडीवियर राखियां 25 से 150 रुपये दर्जन तक में यहां बिक रही हैं तो रेशम की डोरी वाली राखियां 60 से 300 रूपये तक में उपलब्ध हैं। वैसे इन पारम्परिक राखियों के अलावा अब बाजार में सोने-चांदी की राखियां भी बिक रही हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए बाजार में मिकी माउस, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, मिस्टर बीन आदि राखियां हैं, जो कम उम्र के भाई-बहनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कम उम्र के भाई-बहनों के लिए छोटा भीम वाली राखी पहली पसंद बनी हुई है। वह कहते हैं कि इस साल लंदन में जारी ओलंपिक की पहचान पांच छल्लों वाले लोगो की राखी भी बहनों और भाइयों के लिए पसंदीदा बनी हुई है।

एक सर्राफा कारोबारी मनोज कुमार के मुताबिक बाजार में सोने और चांदी की राखियां भी उपलब्ध हैं। इन राखियों का लोग दोहरा इस्तेमाल करते हैं। इस तरह की राखियां रक्षाबंधन के दिन राखी का तो अन्य दिनों में ब्रेसलेट की तरह इस्तेमाल होंगी। उन्होंने बताया कि ऐसी राखियों की कीमत उनके वजन के अनुसार निर्धारित होती है।

इधर, कुछ व्यापारियों का मानना है कि इस रक्षाबंधन पर महंगाई की मार पड़ी है। व्यापारी मानते हैं कि त्योहार के कई दिन पहले से राखियों की दुकानें सज जाती थीं लेकिन इस साल रक्षाबंधन के तीन-चार दिन बचे हैं और बाजार में ग्राहक नहीं हैं।

पटना के एक अन्य दुकानदार कहते हैं कि अन्य शहरों की राखियां 15 दिन पूर्व ही पहुंच गई थीं लेकिन ग्राहकों की कमी देखी जा रही है। थोक बाजार के राखी विक्रेता शंकर शर्मा कहते हैं कि इस बाजार में मुख्य रूप से कोलकाता से बुटीक जरदोजी वर्क की राखियां, अहमदाबाद और राजकोट से डोरी की राखियां, दिल्ली से स्पंज और फैंसी राखियां मंगाई जाती हैं। अलग-अलग किस्म की राखियां 10 से 500 रूपये तक कीमत में उपलब्ध हैं।

इधर त्योहार को देखते हुए मिठाई की दुकानों की तैयारियां भी अंतिम चरण में है, वैसे मिठाई दुकानदारों में भी रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह नहीं है। पटना के चर्चित माता दी स्वीट्स के मालिक रामाशंकर बताते हैं कि मिठाई की किस्में तो अवश्य बढ़ा दी गई हैं, लेकिन पहले की तरह अधिक मात्रा में मिठाईयां तैयार नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि काजू बाइट, पिस्ता बाइट, मेवा बाइट, काजू स्ट्राबेरी को खासतौर पर रक्षाबंधन को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। रक्षा बंधन के दिन भाई-बहन का एक-दूसरे को मिठाई खिलाने का चलन है। गौरतलब है कि रक्षाबंधन सावन महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा को मनाया जाता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Raksha Bandhan, Bihar, Patna, Olympic Logo, Bheem Rakhi



पिछली खबर
जिंदगी लाइवः SPECIALLY ABLED माता-पिता की कहानी
अगली खबर
खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए जरूरी है 'बेवफाई'

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
मर्सिडीज की नई मिनी SUV
08:01 AM, May 09, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7