नई दिल्ली। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने उन राज्यों पर कार्रवाई की बात कही, जो अपने कोटे से ज्यादा बिजली ले रही है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों की वजह से 24 घंटे के अंदर में देश की 3 पावर ग्रेड एक साथ फेल हो गई। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और दोषी राज्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए एक टीम गठित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज पावर ग्रिड फेल होने से 20 राज्यों में बिजली सफ्लाई पर असर पड़ा। शिंदे ने कहा कि उत्तर भारत में 44 फीसदी और पूर्वी भारत में 35 फीसदी बिजली बहाल कर दी गई है। जबकि दिल्ली में 60 फीसदी बिजली मिल रही है जिससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। राजस्थान में 40 फीसदी बिजली बहाल कर दी गई है। बाकी जगहों पर भी कुछ घंटों में बिजली बहाल कर दी जाएगी।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Northern Grid, India, Eastern Grid, Failure, Power, Electricity, sushil kumar shinde








कमेंट्स
0