मुंबई। मुंबई के विक्रोली इलाके में मामूली सी बात पर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को सरेआम सड़क पर मौत के घाट उतार दिया और लोग तमाशबीन बने रहे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि हत्यारा तेजधार हथियार लेकर दोस्त के पीछे सड़क पर दौड़ते हुए उसे काट डाला। लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
यही नहीं, हत्यारा काफी देर तक मारे गए दोस्त के जिस्म पर वार करता रहा और लोगों के सामने हथियार लहराता रहा। पुलिस का कहीं अता-पता तक नहीं था। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे दबोचा और इसके बाद पुलिस को सौंपा। घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने ये तस्वीरें मोबाइल पर उतार ली। ये वारदात रविवार शाम की है, लेकिन इस वारदात ने पूरे विक्रोली इलाके में सनसनी फैला दी है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mumbai, friends, murder, road, police








कमेंट्स
0