IBN7 IBN7

पहले दिए 100 नंबर, अब बेटे की सरकार पर बरसे मुलायम

Posted on Aug 01, 2012 at 08:19am IST | Updated Aug 01, 2012 at 11:31am IST

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव देश के सबसे बड़े सूबे में अपने ही बेटे की सरकार से खुश नहीं हैं। मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर समाजवादी पार्टी की एक अहम बैठक में मुलायम ने अपनी नाराजगी जाहिर की। यहां पार्टी के विधायकों के साथ सीएम अखिलेश और विधानसभा स्पीकर माता प्रसाद पांडे भी शामिल थे।

अखिलेश बोले- ले लो 20 लाख की गाड़ी, विपक्ष का इनकार

पहले दिए 100 नंबर, अब बेटे की सरकार पर बरसे मुलायम

रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में मुलायम ने सरकार के कामकाज पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्होंने जनता से छह महीने में बदलाव का वादा किया था लेकिन 4 महीने बीत जाने का बावजूद प्रदेश में कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है। एक ऐसे वक्त में जब 2014 के आम चुनाव पार्टी के लिए असली परीक्षा साबित होने वाले हैं, आने वाले 2 महीने में ही सरकार को जनता के बीच जाकर अपने काम को दिखाना होगा।




अखिलेश सरकार के सौ दिन, मुलायम ने दिए सौ नंबर

बता दें कि ये वही मुलायम हैं जिन्होंने प्रदेश में अखिलेश सरकार के 100 दिन पर पूरे नंबर दिए थे लेकिन अब वो सरकार की कमियां गिना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मुलायम ने किसी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया लेकिन बातों बातों में यह कहने से नहीं चूके कि वह मंत्रियों के काम से वो संतुष्टि नहीं हैं। मंत्रियों का काम काज का तौर तरीका बदलने की जरूरत है। सिर्फ कुछ एक मंत्री ही बेहतर काम कर रहे हैं। मुलायम ने जोड़ा कि मंत्री और विधायक कार्यकर्ताओं की भी अनदेखी कर रहे हैं। सार्वजनिक तौर पर ऐसा करने से बचा जाना चाहिए।

अखिलेश के राज में अब तक 263 बलात्कार, 669 हत्याएं

मुलायम ने चेताया कि लोकसभा चुनाव ही पार्टी के लिए असली चुनौती है, ऐसे में सरकार को आम आदमी के बीच जाकर अपने अच्छे कामों को दर्शाने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस खबर को ही निराधार बताया। चौधरी ने कहा कि मुलायम ने चार महीने की अखिलेश सरकार की तारीफ की है। इस बाबत चौधरी ने प्रेस में लिखित विज्ञप्ति भी जारी कर दी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Mulayam Singh Yadav, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Government, Unhappy, Uttar Pradesh, Parliament Election 2014



पिछली खबर
शिंदे बने गृहमंत्री, चिदंबरम को दोबारा वित्त मंत्री बनाया गया
अगली खबर
विधान पार्षद ने शपथ लेने के बाद कहा- जय सोनिया गांधी!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7