IBN7 IBN7

टीम इंडिया की जीत में चमके तिवारी, कोहली और रैना

Posted on Aug 01, 2012 at 08:35am IST | Updated Aug 01, 2012 at 08:36am IST

कोलंबो। पार्ट टाइम गेंदबाज मनोज तिवारी (61/4) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और उसके बाद विराट कोहली (नाबाद 128) और सुरेश रैना (नाबाद 58) के बीच पांचवें विकेट के बीच हुई 146 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को चौथे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में मंगलवार को छह विकेट से हरा दिया।

इस प्रकार मेहमान टीम ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। भारत सीरीज में 3-1 से आगे हो गया है। श्रीलंका की ओर से रखे गए 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 46 गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। कोहली ने 119 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्का लगाया जबकि रैना ने 51 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

टीम इंडिया की जीत में चमके तिवारी, कोहली और रैना

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर लसिथ मलिंगा ने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को बोल्ड कर भारत को तगड़ा झटका दिया। गंभीर खाता भी नहीं खोल सके। शुरुआत में गंभीर का विकेट खोने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की।

सहवाग को 34 रन के निजी योग पर एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके ने कैच किया। पिछले तीन मुकाबलों की तरह रोहित शर्मा यहां भी कुछ खास नहीं कर सके और वह चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें नुवान प्रदीप ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद इस दौरे पर पहली बार टीम में शामिल किए गए तिवारी ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े।

तिवारी को 21 रन के निजी योग पर जीवन मेंडिस ने पगबाधा आउट किया। श्रीलंका की ओर से मलिंगा, मैथ्यूज, प्रदीप और मेंडिस ने एक-एक विकेट झटका। इससे पहले, श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 251 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही।

श्रीलंका की ओर से उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। श्रीलंका का पहला विकेट दिलशान के रूप में गिरा। दिलशान को 42 रन के निजी योग पर अशोक डिंडा की गेंद पर विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे लपका। दिलशान ने सात चौके लगाए।

दिलशान के आउट होने के बाद थरंगा भी 51 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर धोनी के हाथों स्टम्प आउट हो गए। थरंगा ने 73 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने 28 रनों का योगदान दिया। उन्हें तिवारी ने इरफान पठान के हाथों कैच कराया। चांदीमल ने लाहिरू थिरिमान्ने के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े।

इसके बाद कप्तान माहेला जयवर्धने कुछ खास नहीं कर सके और वह तीन रन बनाकर सहवाग की गेंद पर धोनी के हाथों कैच आउट हो गए। श्रीलंका का पांचवां विकेट मैथ्यूज के रूप में गिरा, जिन्हें 14 रन के निजी योग पर तिवारी ने कोहली के हाथों कैच कराया। मेंडिस कुछ खास नहीं कर सके और वह 17 रन के निजी योग पर तिवारी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद तिवारी ने हरफनमौला थिसारा परेरा को दो रन के निजी योग पर रैना के हाथों कैच करा दिया।

थिरिमान्ने के रूप में श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। थिरिमान्ने को अश्विन ने 47 रन के निजी योग पर बोल्ड किया। रंगना हेराथ (17) और मलिंगा (15) नाबाद लौटे। भारत की ओर से तिवारी ने सर्वाधिक चार जबकि अश्विन ने दो विकेट झटके वहीं डिंडा और सहवाग के खाते में एक-एक विकेट गया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: india, defat, sri lanka, fourth one day, win series



पिछली खबर
टीम इंडिया ने श्रीलंका को चौथे वनडे में हराकर सीरीज जीती
अगली खबर
धोनी कमाई में अव्वल, तेंदुलकर दूसरे स्थान पर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
IBN7