IBN7 IBN7

विधान पार्षद ने शपथ लेने के बाद कहा- जय सोनिया गांधी!

Posted on Aug 01, 2012 at 08:42am IST | Updated Aug 01, 2012 at 08:44am IST

मुंबई। कांग्रेस नेता संजय दत्त ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद एक नारा लगाकर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी का गुनगान किया। संजय दत्त विभिन्न राजनीतिक दलों के 11 सदस्यों में शामिल थे जिन्हें विधान परिषद के सभापति शिवाजीराव देशमुख ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद दत्त ने कहा, "जय हिंद, जय महाराष्ट्र और जय सोनिया गांधी।" उनके इस नारे ने सबको अचंभित कर दिया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दत्त ने कहा कि यह सुनियोजित नहीं था। मैडम सोनियाजी के नेतृत्व में मेरी पूरी आस्था है। कांग्रेस पार्टी का एक साधारण सिपाही होने के नाते यह नारा अकस्मात मेरे मुंह से निकल गया।

विधान पार्षद ने शपथ लेने के बाद कहा- जय सोनिया गांधी!

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस अध्यक्ष में आस्था है, इसलिए यदि हमने उनके प्रति निष्ठा दिखाई तो इसमें गलत क्या है?

शपथ लेने वालों में दत्त के अलावा राज्य कांग्रेस प्रमुख मानिकराव ठाकरे और शरण रणपिसे (सभी कांग्रेस के) और जयदेव गायकवाड़, अमर सिंह पंडित और नरेंद्र पाटील (सभी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) शामिल थे। विपक्ष की ओर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विजय गिरकर और आशीष शेलार, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी के जयंत पाटील और शिव सेना के अनिल पारब एवं विनायक राउत ने भी शपथ ली।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: MLC, Oath, Sonia Gandhi, Congress



पिछली खबर
पहले दिए 100 नंबर, अब बेटे की सरकार पर बरसे मुलायम
अगली खबर
सपा नेता आजम खान का विवादों से है पुराना नाता

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013
IBN7