नई दिल्ली। अखिलेश सरकार पर मुलायम की नाराजगी पर समाजवादी पार्टी से निकाले गए नेता शाहिद सिद्दीकी ने भी कटाक्ष किया है। शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश सरकार के कामकाज को लेकर मुलायम सिंह यादव के रवैये पर उन्हें किसी भी तरह की हैरानी नहीं है। मुलायम जो कह रहे हैं उसे पार्टी का हर कार्यकर्ता कह रहा है। हाल यह है कि सत्ता में बैठे लोग भी बैचेन हैं। पार्टी को जितनी जल्दी से बड़ा जनाधार मिला रहा था उतनी ही जल्दी से वह छिटक भी रहा है।
सिद्दीकी की मानें तो प्रदेश की सरकार में कई पावर ऑफ सेंटर हैं। योजनाओं के लिए फंडिंग नहीं हो पा रही है। काम अधूरे पड़े हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो पहले से ही बर्बादी के मुहाने पर खडा़ उत्तर प्रदेश इतना पीछे चला जाएगा कि इसे विकास के रास्ते पर ला पाना नामुमकिन होगा।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Shahid Siddiqui, Leader, Samajwadi Party, Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Government








कमेंट्स
1