IBN7 IBN7

CJ: वाराणसी में धड़ल्ले से जारी है रसोई गैस की कालाबाजारी

Posted on Aug 01, 2012 at 07:57pm IST

वाराणसी। रसोई गैस हर घर की मूल जरूरतों में से एक है और अक्सर इसकी कमी की वजह से लोगों को बेहद परेशानी उठाना पड़ती है। ये सब जानते हैं कि ज्यादातर कालाबाजारी की वजह से गैस सिलेडरों की किल्लत होने लगती है। वाराणसी में अनिल मौर्या इस धांधली का सच सामने रखने के लिए सिटिज़न जर्नलिस्ट बने हैं।

सिटिजन जर्नलिस्ट अनिल मौर्य बताते हैं कि वाराणसी में रसोई गैस वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है जिससे आम लोग बेहद परेशान हैं और भ्रष्टाचारियों की चांदी कट रही है। अनिल ने 2 साल पहले रसोई गैस मिलने में काफी परेशानी हुई। उन्होंने तीन बार बुकिंग कराई, लेकिन डिलिवरी नहीं आई। पूछताछ के लिए जब भी वो एजेंसी जाते थे तो उनसे कहा जाता कि गैस सिलेंडर की अभी कमी है। उन्होंने परेशान होकर फैसला किया कि वो पता लगाएंगे कि आखिर उनके हिस्से का सिलेंडर कहां गया।

CJ: वाराणसी में धड़ल्ले से जारी है रसोई गैस की कालाबाजारी

RTI डालने के 25 दिन बाद गैस एजेंसी वाले अनिल के पास आए और उन्हें भरोसा दिलाया कि आगे से कोई परेशनी नहीं होगी। उनका मसला सुलझते देख, उनके पड़ोसी उनके पास गए और उनसे मदद मांगने लगे तब उन्होंने गैस कंपनी से सूचना के अधिकार के तहत जानना चाहा कि वाराणसी जिले की सभी एजेसिंयों ने पिछले तीन महीने में कितनी बुकिंग की हैं। कितने लोगों के डिलिवरी दी गई है और इन्हें प्लांट से कितने सिलेंडर मिले हैं। RTI के जवाब में उन्हें सेल्स ऑफिसर से मिलने के लिए कहा गया। सेल्स ऑफिसर ने उनसे कहा कि वो सुविधा अनुसार खुद एजेंसियों में जाकर जांच कर सकते हैं।




अनिल 16 अगस्त 2011 को पहली बार एक गैस एजेंसी गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें रिकॉर्ड दिखाया गया। कागज़ात में तीन महीने में 39000 बुक दिखाई गई। प्लांट से 41418 सिलेंडर मिले, लेकिन डिलिवरी 38000 सिलेंडरों की हुई। सवाल था कि आखिर बचे हुए सिलेंडर कहां गए। लोग बताते हैं कि सिलेंडर वितरण में धांधली कर सिलेंडर ब्लैक में बेचे जाते हैं।

जब अनिल ने सेल्स ऑफिसर से शिकायत की कि आखिर ये अनियमितता क्यों है। साथ ही उन्होंने इस बारे में कंपनी के अन्य तीन बड़े अधिकारियों को भी पत्र लिखा। आज तक उस शिकायत का कहीं से कोई जवाब नहीं आया है। जब अनिल ने देखा कि कंपनी के अधिकारी उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने मुख्य सतर्कता आयुक्त को इस धांधली के बारे में लिखा। सीवीसी को लिखे पत्र से सभी घबरा गए और सेल्स ऑफिसर खुद उनके पास गए और बोले कि वो शिकायत वापस ले लें। अनिल ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया। इसका असर ये हुआ कि जब दूसरी गैस एजेंसी पर जांच के लिए वो गए तो उन्हें बहुत परेशान किया गया।

वाराणसी में इंडियन ऑयल की 22 एजेंसियां है। जिस पहली एजेंसी के रिकॉर्ड की उन्होंने जांच की, उसमें उन्हें गड़बड़ी नज़र आई। बाकी वितरण एजेंसियों में भी धांधली होने की आशंका है। अनिल कहते हैं कि अभी उन्होंने सिर्फ एक एजेंसी की जांच कर कागजात सतर्कता आयुक्त को भेजे हैं और लोग परेशान होने लगे। जब वो सारी जानाकारी जुटा लेंगे तो उन्हें भरोसा है, एक बड़े भ्रष्टाचार से पर्दा उठेगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: varanasi, citizen journalist, gas silendar, black marketing



पिछली खबर
CJ की मुहिम का असर, डीएम ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश
अगली खबर
दुधवा नेशनल पार्क की दुर्दशा पर खामोश बैठी सरकार!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

CJ: यहां पानी नहीं सिर्फ बिल भेज रहा है दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली का जल विभाग हजारों लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसा रहा है। साथ ही बिना पानी दिए यह उन लोगों से इसकी भारी कीमत भी वसूल रहा है। 14:31 PM, May 21, 2013

CJ: छेड़खानी से बचने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का सहारा

एप्लीकेशन को एक बार फोन में डाउनलोड करने के बाद मुश्किल हालात में फंसी लड़की या महिला को सिर्फ एक बटन दबाने के बाद पुलिस की सहायता मिल सकती है। इस एप्लीकेशन की खासियत है कि मोबाइल में हेल्प बटन दबाते ही एक मैसेज नजदीक के पुलिस थाने में और दूसरा परिवार के पास पहुंच जाता है। 13:14 PM, May 21, 2013

कानपुर के बदहाल पार्कों से बेखबर बना है नगर निगम!

कानपुर के बर्रा-दो इलाके की पहचान है एक बदहाल पार्क। सिटिजन जर्नलिस्ट नीरज बता रहे हैं कि कैसे दो सालों से वो इस पार्क को संवारने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 19:26 PM, May 16, 2013

सही मकसद के लिए इस्तेमाल नहीं की जा रही आवंटित जमीन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद डेवेलप्मेंट अथॉरिटी ने कुछ संस्थानों को कौड़ियों के दाम में जमीनों का आवंटन किया। लेकिन जिन लोगों को जमीनें मिलीं उन्होंने उस जमीन का सही उपयोग न करके मनमानी शुरू कर दी। 18:59 PM, May 16, 2013

CJ: 50 साल से मकान के लिए संघर्ष करते जम्मू के लोग

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 1965 में राज्य सरकार ने एक योजना बनाई थी। इसके तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए मुफ्त प्लॉट दिए जाने थे। 50 साल गुजर गए लेकिन लोग आज भी उस आशियाने का इंतजार ही कर रहे हैं। 18:47 PM, May 12, 2013

सर्विस रोड खुलवाने के लिए संघर्ष करती CJ की कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कवि नगर से राज नगर जाने वाली रोड़ पर हर रोज लगने वाले जाम रोजाना की बात है। इस जाम में लोगों को राहत मिल सकती है, अगर पास की सर्विस रोड का प्रयोग किया जाए। 21:44 PM, Apr 14, 2013

दफ्तर में यौन शोषण के खिलाफ महिला डॉक्टर ने उठाई आवाज

कामकाज करने वाली जगहों पर महिलाओं के साथ हो रहे यौनशोषण के खिलाफ संघर्ष करती ऐसी महिला की कहानी। कर्नाटक के बैंगलोर में रहने वाली महिला जो पेश से डॉक्टर है। 21:35 PM, Apr 14, 2013
IBN7