IBN7 IBN7

नए गृहमंत्री को सीधी चुनौती तो नहीं पुणे धमाके?

  • ibnkhabar.com
Posted on Aug 02, 2012 at 07:57am IST

नई दिल्ली। देश के नए गृह मंत्री को पदभार संभाले अभी 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि उन्हीं के गृह राज्य में एक के बाद एक चार धमाके होने की खबर आ गई। पुणे में हुए सिलसिलेवार धमाकों को केंद्र सरकार ने अभी तक आतंकी हमला या धमाका नहीं कहा है। हालांकि इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इसे आतंकी वारदात बताया है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर किस मकसद से इस हमले को अंजाम दिया गया? बड़ी बात यह है कि एक के बाद एक चार धमाके में घायल सिर्फ एक ही शख्स हुआ।

पहला धमाका- शाम 7.05 बजे, बालगंधर्व ऑडिटोरियम। दूसरा धमाका- शाम 7.09, मैकडॉनल्ड के सामने डस्टबिन में। तीसरा धमाका- शाम 7.13, देना बैंक। चौथा धमाका- शाम 7.22 बजे, फूड कलेक्शन ज्वाइंट के पास। गृहमंत्री का राज्य महाराष्ट्र बुधवार शाम अचानक सीरियल धमाकों से दहल गया। मालूम हो कि गृहमंत्री को पुणे एक कार्यक्रम में शिरकत करने भी जाना था लेकिन एन मौके पर उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा। इसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं यह धमाके नए गृहमंत्री को एक सीधी चुनौती तो नहीं?

नए गृहमंत्री को सीधी चुनौती तो नहीं पुणे धमाके?

आखिर क्या वजह रही जो गृहमंत्री के पदभार संभालने के दिन उनके ही गृहराज्य में एक के बाद एक धमाके हुए? और तो और इसे इस तरह से अंजाम दिया गया जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान न होने पाए। जानकार मानते हैं कि हल्की तीव्रता के यह धमाके अपनी मौजूदगी का एहसास कराने के लिए किए गए। क्या यह आतंक के खिलाफ हमारी लडा़ई को करारा तमाचा नहीं? रणनीति बचाव की नहीं प्रहार की होनी चाहिए, यदि यह एक आंतकी हमला है तो देश को इसका जवाब देना होगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Pune blast, Pune, Blast, Maharashtra, Jangali Maharaj Road, Garware Chowk, Home Minister, Sushil Kumar Shinde



पिछली खबर
पुणेः 14 घंटे बाद भी चार धमाकों का कोई सुराग नहीं
अगली खबर
अन्ना के अनशन स्थल पर बम निरोधक दस्ता तैनात

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

देखें: यूपी पुलिस के सिपाहियों में लट्ठम-लट्ठा लाइव

यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम के लिए तैनात दो पीएसी के दो जवान आपस में भिड़ गए। कभी पहला भारी पड़ता तो कभी दूसरा। इनके बीच जमकर डंडे चले। 14:56 PM, May 22, 2013

भारत-अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत

भारत और अमेरिका कानून प्रवर्तन आतंकवाद से मुकाबला और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों पर दोनों देशों के कानूनी दायरे के अंदर यथासंभव सर्वश्रेष्ठ परिणाम सुनिश्चित कराने के लिए संस्थानिक स्तर पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। 14:43 PM, May 22, 2013

फिक्सिंग कांड पर दिल्ली और मुंबई पुलिस आमने-सामने

आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टेबाजी के खुलासे को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस के बीच श्रेय लेने की होड़ मच गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसने मुंबई पुलिस से सट्टेबाज रमेश व्यास का रिमांड नहीं मांगा है। 13:10 PM, May 22, 2013

कर्नाटक: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए डीजीपी ने ली घूस

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने खुलासा किया है कि पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट के नाम पर डीजीपी ट्रेनिंग और कई अफसरों ने रिश्वत ली। 12:36 PM, May 22, 2013

धोनी की पत्नी साक्षी की दोस्त हैं श्रीशांत की गर्लफ्रेंड!

साक्षी का स्टाइल स्टेटमेंट और उनके रिएक्शन इस पूरे सीजन चर्चा का विषय रहे लेकिन अब साक्षी की चर्चा ऐसे मुद्दों को लेकर हो रही है जिनके बारे में उन्होंने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा। 11:22 AM, May 22, 2013

मधुमक्खी के डंक में छुपा है सेक्स समस्याओं का समाधान!

एक शोध से पता चला है कि मधुमक्खी के रॉयल जेली की मदद से एड्स जैसी घातक बीमारियों के साथ ही सेक्सुअल दिक्कतों की दवाइयां भी तैयार की जाती हैं। 11:14 AM, May 22, 2013

जेसिका मर्डर:शायन मुंशी पर चलेगा गवाही से मुकरने का केस

चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड में दिल्ली हाईकोर्ट ने गवाही से मुकरने वाले शायन मुंशी पर केस चलाने का आदेश दिया है। शायन मुंशी के अलावा प्रेम सागर मनोचा पर भी बयान से मुकरने का केस चलेगा। 11:07 AM, May 22, 2013

क्रिकेटर से कमेंटेटर बना शख्स भी सट्टेबाजी में शामिल!

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन खास लोगों की लिस्ट बनाई है जिन्होंने IPL मैचों में सट्टे पर पैसा लगाया था। सूत्रों के मुताबिक इनमें एक पूर्व क्रिकेटर जो कि इस वक्त कमेंटेटर भी हैं। 11:07 AM, May 22, 2013

विंदू ने मुंबई से फरार कराए दो मोस्ट वांटेड सट्टेबाज

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विंदू दारा सिंह ने संजय चावड़ा और पवन चावड़ा नाम के दो सट्टेबाजों को मुंबई से भगाने में मदद की। ये दोनों सट्टेबाज मुंबई पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में हैं। 11:03 AM, May 22, 2013

श्रीशांत ने कहा, मैं बेकसूर-मुझे वापस मिलेगा सम्मान

श्रीशांत ने पहली बार बयान जारी किया है। श्रीशांत ने अपने वकील रेबेका जॉन के जरिए एक बयान जारी कर खुद को बेकसूर बताया। 09:44 AM, May 22, 2013
IBN7