IBN7 IBN7

सोची समझी साजिश हैं पुणे सीरियल धमाकेः गृह सचिव

Posted on Aug 02, 2012 at 11:20am IST | Updated Aug 02, 2012 at 12:49pm IST

पुणे। पुणे में कल हुए चार धमाकों को 15 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले को लेकर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। ये बैठक गृह मंत्रालय में सुबह दस बजे शुरू हुई। डेढ़ घंटे चली बैठक में धमाके के सभी पहलुओं पर विचार किया गया। इस बैठक में आईबी के निदेशक और केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह भी शामिल हुए। बैठक से पहले गृह सचिव ने मीडिया से कहा है कि पुणे में 45 मिनट के भीतर जिस तरह से धमाके हुए, उससे लगता है कि धमाकों को एक योजना के तहत अंजाम दिया गया। गृह सचिव के मुताबिक मौके पर एनएसजी, एनआईए की टीम पहुंची हुई हैं और जांच अभी शुरुआती दौर में है। आर के सिंह का कहना है कि जो दो विस्फोटक डिफ्यूज किए गए हैं, उनकी जांच जारी है।

केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह का कहना है कि पुणे में हुए चार सीरियल धमाके एक योजना के तहत किए गए हैं, ऐसे में किसी आतंकी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। गृह सचिव के मुताबिक जांच अभी शुरुआती दौर में है और जल्द ही इस मामले में कोई सुराग मिल सकता है। सिंह ने हालांकि योजनाबद्ध तरीके से किए गए हमले की बात मानी।

सोची समझी साजिश हैं पुणे सीरियल धमाकेः गृह सचिव

धमाकों की शुरुआती जांच में यह बात तय होती दिखाई दे रही है कि इसमें शामिल लोगों को तकनीक का अच्छा ज्ञान है। एजेंसिया अभी इस बात की जांच कर रही हैं कि आखिर धमाके तीव्रता कम होने के बावजूद कितनी थी। अभी तक धमाकों से जुड़ी केवल यह जांचना बाकी रह गया है कि इसका उद्देश्य क्या था?


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Pune blast, Pune, Blast, Maharashtra, Jungli Maharaj Road, Garware Chowk



पिछली खबर
पुणेः आंदोलन खत्म करने के लिए टीम अन्ना को नोटिस
अगली खबर
धमाकों की इंटेंसिटी और पैटर्न में उलझीं जांच एजेंसियां

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

देखें: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों का हमला

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी के बड़े नेता महेंद्र कर्मा की हत्या कर दी गई है। 22:35 PM, May 25, 2013
Photogallery
नक्सलियों का हमला
22:30 PM, May 25, 2013

नक्सली हमले में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा सहित 12 की मौत

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी के बड़े नेता महेंद्र कर्मा की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के अनुसार इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। 20:59 PM, May 25, 2013

सट्टेबाज याहिया का देशी-विदेशी खिलाड़ियों से था संपर्क

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच की कड़ी मोहम्मद याहिया कुछ और विदेशी क्रिकेटर के संपर्क में था। 20:07 PM, May 25, 2013

इस्तीफे के लिए श्रीनिवासन को समझाएंगे जगमोहन डालमिया

कोलकाता में ताज बंगाल होटल में आयोजित डिनर पार्टी में पूर्व बीसीसीआई चीफ जगमोहन डालमिया बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन को साफ शब्दों मे बताएंगे कि बोर्ड की इज्जत बनाए रखने के लिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 19:08 PM, May 25, 2013

खेलों में फिक्सिंग, सट्टेबाजी रोकने को बनेगा कानून: सिब्बल

कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि फिक्सिंग और सट्टेबाजी रोकने के लिए अलग से कानून लाया जाएगा। इस कानून के दायरे में कंपनियां, खिलाड़ी और सट्टेबाज भी होंगे। नया कानून सिर्फ क्रिकेट पर ही नहीं बल्कि सभी खेलों पर लागू होगा। 17:11 PM, May 25, 2013

दिल्ली पुलिस के निशाने पर है एक और IPL टीम, 4 खिलाड़ी

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस अगले 24 घंटे में बड़ा खुलासा करने वाली है। ये दावा खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने किया है। 16:36 PM, May 25, 2013

कोर्ट ने मयप्पन को 29 मई तक की पुलिस रिमांड में भेजा

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को मुंबई को एक अदालत ने 29 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मयप्पन की सात दिन की रिमांड मांगी थी। 15:37 PM, May 25, 2013

दामाद गिरफ्तार, श्रीनिवासन कुर्सी छोड़ने को नहीं तैयार

फिक्सिंग विवाद में फंसे मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवासन पर इस्तीफे के लिए दबाव डाला जा रहा हैं। लेकिन श्रीनिवासन ने साफ कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मैने कोई गलत काम नहीं किया। 11:24 AM, May 25, 2013
IBN7