भोपाल। मध्य प्रदेश में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनें भाइयों की कलाई पर तो राखी बांध ही रही हैं, वहीं श्रद्घालु अपने आराध्य को राखियां बांधकर रक्षा की कामना कर रहे हैं। उज्जैन के बाबा महाकाल को चांदी की राखी बांधकर जीवन रक्षा की कामना की गई। देश के ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। यहां बाबा महाकाल को चांदी की राखी बांधी गई और सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया।
बैतूल जिले के ग्राम सिमोरी के स्कूल में बालिकाओं ने वृक्षों को राखी बांधी। बीते 11 वर्षों से पेड़-पौधों को राखी बांधने का सिलसिला चला आ रहा है। छात्राओं ने पौधों को तिलक लगाकर, आरती उतारकर राखी बांधी। यहां पेड़ों को मिठाइयों की जगह खाद भेंट की जाती है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने पौधों को राखी बांधी और स्कूली साथियों को राखी बांध कर पौधे भेंट किए तथा पौधों की रक्षा का संकल्प दिलाया।

राज्य के अन्य हिस्सों में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है। श्रद्घालु देवालयों में पहुंचकर अपने आराध्य को राखियां बांधकर जीवन रक्षा व सुखमय जीवन की कामना कर रहे हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Madhya Pradesh, Raksha bandhan, Mahakaleshwar Temple, Ujjain, Rakhi








कमेंट्स
0