IBN7 IBN7

यूपी में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बिहार में झमाझम

Posted on Aug 03, 2012 at 12:16pm IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य शहरों में बारिश की बेरुखी से परेशान किसानों के चेहरे शुक्रवार को खिल उठे। शुक्रवार सुबह से ही लखनऊ व प्रदेश के अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से किसानों को काफी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बिहार में झमाझम

शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री, इलाहाबाद का 32.3 डिग्री और आगरा का 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच कृषि विशेषज्ञ चंद्रकांत शिरोमणी ने बारिश को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी इलाकों में बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे काफी लाभ मिलेगा।

चंद्रकांत के मुताबिक यदि इस बारिश का दौर कई दिनों तक चला तो किसानों को फायदा होगा। पूर्वी इलाकों में भी धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए बारिश राहत की खबर है।

उधर, पटना समेत बिहार के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसमविदों ने और बारिश की सम्भावना व्यक्त की है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार सुबह पटना का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का तापमान 23.9 डिग्री और पूर्णिया-भागलपुर का सुबह का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 20.3 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि भागलपुर में 6.0 मिलीमीटर और गया में 105.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पटना में गुरूवार को अधिकतम तापमान 33.8डिग्री जबकि गया में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहेंगे तथा राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Indian, Rainfall, UP, Farmer, Bihar



पिछली खबर
दिमागी बुखार से 2 और बच्चे मरे, इस साल 153 की मौत
अगली खबर
सरकारी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के फैसले का विरोध

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013
IBN7