IBN7 IBN7

कश्मीर में मारा गया लश्कर ए तैयबा का कमांडर

Posted on Aug 03, 2012 at 02:58pm IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के एक गांव में शुक्रवार को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। माना जा रहा है कि वह लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबु हंजाल्ला है।

7 सेक्टर राष्ट्रीय रायफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर ए अरुण ने बताया कि हमारे खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबु हंजाल्ला है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।

कश्मीर में मारा गया लश्कर ए तैयबा का कमांडर

घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रायफल्स व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया खबरों के आधार पर गुरुवार को हंदवारा इलाके के डुडीपोरा गांव में कार्रवाई शुरू की थी।

अरुण ने हंदवारा में संवाददाताओं को बताया कि जब वहां छुपे आतंकवादी कमांडर को समर्पण करने को कहा गया, तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इससे दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। हमें घटनास्थल से गोलियों से छलनी एक शव, एक हथियार व दो मैग्जीन मिली हैं। उन्होंने कहा कि हमें बीते कई दिनों से लश्कर-ए-तैयबा के इस शीर्ष कमांडर की तलाश थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Kashmir, Srinagar, Lashkar E Taiba, Commander



पिछली खबर
बिहार के पूर्व डीजीपी के बंगले में गूंजेगा बच्चों का ककहरा
अगली खबर
प्रेमिका हुई गर्भवती, डाला शादी का दबाव, प्रेमी ने किया मर्डर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7