नई दिल्ली। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने अन्ना हजारे के मंच से ऐलान किया है कि देश में लोकतंत्र को दोबारा स्थापित करने का वक्त आ गया है। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के ‘सिंहासन खाली करो जनता आती है’ नारे को याद दिलाते हुए कहा कि देश में आज सरकार नाम की चीज खत्म हो गई है और ऐसे हालात हो गए हैं कि हर तरफ दिशाहीनता की स्थिति बन गए हैं।
वी के सिंह ने कहा कि आज जो हमारे पास भ्रष्टाचारी तंत्र है उसे उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। कुछ लोग कहते हैं कि हमारे पास जादू की छड़ी नहीं है कि एकदम से सबकुछ बदल दें। मैं कहता हूं कि सरकार के पास वो जादू की छड़ी है लेकिन वो मजबूत हाथ नहीं है जो उस छड़ी का इस्तेमाल कर सकें। वो नैतिक बल नहीं है जिनसे उनके हाथ को मजबूती मिले।

वी के सिंह ने कहा कि हमने अन्ना हजारे और उनकी टीम से अपील की थी कि वे अनशन तोड़कर बड़े आंदोलन के लिए तैयार हों। अब वक्त देश की राजनीति बदलने का है और उसके लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करना है।
वी के सिंह ने कहा कि मैं फौज में रहा हूं। जब फौज अच्छा काम कर सकती है तो दूसरे विभाग क्यों नहीं। फौज भी तो देश की जनता के बीच से ही बनती है। फौज अच्छा काम करती है क्योंकि वहां किसी जाती, धर्म, वर्ग का भेद नहीं होता, इसलिए सेना हर जगह सफल होती है। अपने आप को सेना का सिपाही मानिए तभी आप सफल हो सकेंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: team anna, jantar mantar, lokpal bill, election, army chief, vk singh, corruption








कमेंट्स
8