IBN7 IBN7

एनसीआर@3 अगस्त: गाजियाबाद में युवती के साथ गैंग रेप

  • मीडिया रिपोर्ट्स
Posted on Aug 03, 2012 at 05:38pm IST

गाजियाबाद में युवती ने लगाया गैंग रेप का आरोप

गाजियाबाद। विजय नगर इलाके में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाली एक युवती ने मकान मालिक के बेटे समेत 3 युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती के पिता ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

नोएडा घोटाले में सच कौन बोल रहा, सीएम या लोकायुक्त: BJP

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि नोएडा फॉर्म हाउस घोटाले के मामले में झूठ कौन बोल रहा है, मुख्यमंत्री या लोकायुक्त। भाजपा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अपने वादे के अनुरूप भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए उन्हें ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

अफीम सूंघाकर लूटने वाला सपेरा गिरफ्तार

नोएडा। पुलिस ने अफीम सुंघाकर लूट व ठगी करने वाले सपेरे को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 90 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बयान में कबूल किया है कि वह शहर में जगह-जगह घूमकर लोगों से लूट व ठगी करता था।

युवती की हत्या मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

गुड़गांव। ढाई माह पहले गर्भवती युवती की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी सेना अधिकारी जबलपुर (एमपी) में तैनात था। सेना के उच्च अधिकारियों को मामले से संज्ञान करा पुलिस उसे बुधवार रात जबलपुर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुड़गांव आई।

खालों का कुख्यात तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

गुड़गांव। सीबीआई व वाइल्ड लाइफ विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात वन्य जीवों के खालों की तस्करी करने वाले कुख्यात तस्कर को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से शेर व कई जानवरों की खाल भी बरामद की है। सीबीआई ने आरोपी के दोस्त को अपना मुखबिर बना इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

स्मार्ट कार्ड बनाने आपके घर पहुंचेंगे ऑफिसर

गुड़गांव। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट कार्ड व आधार कार्ड बनाने के लिए फॉर्म आवंटित किए जा रहे हैं। बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं। पटौदी के सात गांवों में स्मार्ट कार्ड बनाने का काम पूरा हो चुका है। गुड़गांव में भी यह काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बना फरीदाबाद

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद इन दिनों मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बनता जा रहा है। हर महीने विदेशों से करीब 70-80 मरीज यहां बेहतरीन और सस्ता इलाज कराने आते हैं। इतना ही नहीं यहां तेजी से खुलते जा रहे मेडिकल कॉलेज अफोर्डेबल मेडिकल सर्विस के लिए बेहतर मौके भी बना रहे हैं। यहां एशियन, मेट्रो और फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स समेत देश के बड़े, मझौले और छोटे ब्रांड के 70 से ज्यादा हॉस्पिटल हैं।

रक्षाबंधन पर ऐतिहासिक पंखा मेला ने बांघा समां

फरीदाबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर ओल्ड फरीदाबाद के पथवारी मंदिर में ऐतिहासिक पंखा मेला लगा। इस मौके पर देवी-देवताओं की भव्य झांकियों के साथ पूरे ओल्ड फरीदाबाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में दिल्ली, नोएडा के अलावा स्थानीय बैंड मिलाकर करीब 15 बैंड चल रहे थे। इस अवसर पर लोगों ने पथवारी माता की जय-जयकार करते हुए पूरे शहर की परिक्रमा की।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Delhi-NCR, Noida, Faridabad, Ghaziabad, Gurgaon, News Capsule, Media Reports



पिछली खबर
लखनऊ@3 अगस्त: बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे
अगली खबर
मध्यप्रदेश में आईएसी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
पानी-पानी दिल्ली
20:42 PM, Jun 19, 2013
Photogallery
रीडर्स क्लिक
16:55 PM, Jun 19, 2013

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013
IBN7