लंदन। भारतीय टीम का लंदन ओलम्पिक की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। शुक्रवार को ग्रुप-'बी' के अपने तीसरे लीग मुकाबले में भारतीय टीम पूर्व चैम्पियन जर्मनी से 2-5 से हार गई।
जर्मनी की यह लगातार तीसरी जीत है जबकि भारत की यह लगातार तीसरी हार है। भारतीय टीम मैच के 15 मिनट बाद ही दबाव में दिखी। जर्मनी की ओर से फ्लोरियन फुच ने मैच के सातवें, 16वें और 37वें मिनट में तीन गोल किए जबकि ओलिवर कोर्न ने मैच के 24वें मिनट में गोल किया।

क्रिस्टोफर वेस्ले ने मैच के 33वें मिनट में गोल किया। भारत की ओर से रामचंद्र रघुनाथ ने 14वें और तुषार खांडेकर ने मैच के 62वें मिनट में गोल किए।
जर्मनी और नीदरलैंड्स की टीमें के नौ-नौ अंक है और दोनों टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। भारतीय टीम पदक की होड़ से बाहर हो गई है।
भारत को लीग में अब भी दक्षिण कोरिया और बेल्जियम के साथ खेलना है।
भारतीय टीम ने शुरुआत तो अच्छी की और विपक्षी टीम के रक्षापंक्ति के ऊपर दबाव बनाया लेकिन उसके कुछ समय बाद वह अपनी लय से भटक गई। हर बार की तरह इस मुकाबले में भी भारतीय रक्षापंक्ति कमजोर दिखाई दी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: hockey india, germany, lose, london olympics 2012








कमेंट्स
0