IBN7 IBN7

भारत ने श्रीलंका को वनडे सीरीज में 4-1 से धो डाला

Posted on Aug 04, 2012 at 05:23pm IST | Updated Aug 04, 2012 at 11:26pm IST

पाल्लेकेले (केंडी)। पाल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को जारी श्रृंखला के पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 20 रनों से हरा कर श्रृंखला पर 4-1 से कब्जा कर लिया। भारतीय टीम की ओर से रखे गए 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 45.4 ओवरों में 274 रन पर ही ढेर हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुल स्कोर में अभी 13 रन ही जुड़े थे कि तिलकरत्ने दिलशान खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। दिलशान को इरफान पठान ने जहीर खान के हाथों लपकवाया। इसके बाद उपुल थरंगा ने थिरिमाने के साथ मिलकर पारी को सम्भालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े।

भारत ने श्रीलंका को वनडे सीरीज में 4-1 से धो डाला

थरंगा को 31 रन के निजी योग पर पठान ने अपना दूसरा शिकार बनाया। पठान की गेंद पर थरंगा को अजिंक्य रहाणे ने कैच किया। दिनेश चांदीमल कुछ खास नहीं कर सके और वह आठ रन बनाकर अशोक डिंडा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

इस मुकाबले में कप्तान की भूमिका निभा रहे एंजेलो मैथ्यूज 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। मैथ्यूज के रूप में श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। लाहिरू थिरिमाने 81 के योग पर कोहली द्वारा रन आउट हो गए जबकि चामारा कापूगेडारा नौ रन बनाकर जहीर खान की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। जीवन मेंडिस 72 रन पर पठान का शिकार बने। पठान ने थिसारा परेरा को कोहली के हाथों कैच कराकर पवैलियन लौटाया। परेरा 18 रन बना सके। इसके बाद पठान ने विचित्र सेनानायके को सात रन की व्यक्तिगत रन संख्या पर बोल्ड कर दिया। अशोक डिडा ने अंतिम विकेट रूप में लसिथ मलिंगा को 10 रन के योग पर आउट कर श्रीलंका की पारी को समेट दिया। नुवान प्रदीप बिना खाता खोलने नाबाद लौटे। भारत की ओर से पठान ने पांच विकेट झटके जबकि डिंडा ने दो एवं जहीर खान ने एक विकेट लिया।

इससे पहले, भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए जिनमें सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर के सर्वाधिक 88, मनोज तिवारी के 65 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के 58 रन शामिल हैं।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी ओर से पारी की शुरुआत रहाणे और गम्भीर ने की। रहाणे नौ रन के निजी योग पर थिसारा परेरा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। उन्होंने गम्भीर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े।

विराट कोहली के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा। कोहली को 23 रन के निजी योग पर नुवान प्रदीप ने पगबाधा आउट किया। उन्होंने गम्भीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े।

रोहित शर्मा का खराब फार्म इस मैच में भी बदस्तूर जारी रहा। वह चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गम्भीर ने तिवारी के साथ मिलकर पारी को मजबूती देने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। तिवारी को लसिथ मलिंगा ने परेरा के हाथों कैच कराया।

सुरेश रैना कुछ खास नहीं कर सके और वह खाता खोले बगैर आउट हुए। रैना को मलिंगा की गेंद पर थिरिमाने ने कैच किया। गम्भीर के रूप में भारत का छठा विकेट गिरा। उन्हें सचित्रा सेनानायके ने मलिंगा के हाथों कैच कराया।

धौनी को मलिंगा ने चांदीमल के हाथों कैच कराया। धौनी ने इरफान पठान के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 77 रन जोड़े। पठान (29) और रविचंद्रन अश्विन (2) नाबाद लौटे। श्रीलंका की ओर से मलिंगा ने तीन जबकि प्रदीप ने दो व परेरा और सेनानायके ने एक-एक विकेट झटका।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: team india, srilanka, last oneday, goutam gambhir, manoj tiwari



पिछली खबर
श्रीलंका और भारत के बीच पांचवां और आखिरी वनडे आज
अगली खबर
वनडे रैंकिंग में कोहली दूसरे स्थान पर, टॉप 10 में तीन भारतीय

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
IBN7