IBN7 IBN7

खुद भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह: संघ

Posted on Aug 04, 2012 at 05:28pm IST | Updated Aug 04, 2012 at 05:39pm IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नाकामियों की फेहरिश्त लम्बी होती जा रही है और प्रधानमंत्री अपनी असफलताओं का जश्न मनाने में मशगूल हैं।

देश में बिजली गुल होने और वित्त मंत्री के रूप में पी. चिदम्बरम की नियुक्ति पर लिखे गए संपादकीय में संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर ने कहा कि इंतहा यह है कि देश में बदइंतजामी, भ्रष्टाचार और कुप्रबंध के दोषी नेताओं को दंडित करने का कोई जरिया नहीं रह गया है। संघ के अनुसार 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में संदेह के घेरे में आए चिदम्बरम को वित्त मंत्री बनाने जाने से यह सच्चाई सामने आ गई है कि प्रधानमंत्री स्वयं भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

खुद भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह: संघ

मुखपत्र का मानना है कि भ्रष्टाचार केवल व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करना ही नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई भी ऐसा कार्य जिससे देश को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं नैतिक रूप को नुकसान पहुंचे, भ्रष्टाचार के दायरे में आता है। इस दृष्टि से डॉ. सिंह की असफलताओं की फेहरिश्त लम्बी होती जा रही है तथा इसमें चिदम्बरम और नए गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का प्रकरण भी शामिल हो गया है।

संघ के अनुसार ऊर्जा मंत्री के रूप में शिंदे का कार्यकाल असफल रहा है लेकिन राजनीतिक के हथकंडों का प्रयोग कर वह ऊंची कुर्सियां हासिल करने में सफल रहे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: RSS, PrimeMinister Manmohan Singh, Organizer Magazine, Corruption, p chidambaram, sushil kumar shinde, politics



पिछली खबर
राजनीति में आने के लिए था टीम अन्ना का आंदोलन: दिग्गी
अगली खबर
केशुभाई पटेल ने बीजेपी छोड़ी, मोदी को जी भरके कोसा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7