गांधीनगर। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशुभाई पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को भेजा है। पटेल के अलावा बीजेपी नेता कांशीराम राणा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
केशुभाई पटेल ने कहा कि वो सत्ता के लोभ की वजह से पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं, अपने कुछ उद्देश्य की वजह से वो बीजेपी से नाता तोड़ रहे हैं। गुजरात की जनता को मोदी सरकार से मुक्ति चाहिए, मुक्ति दिलाने के लिए वो अब काम करेंगे। साथ ही पटेल ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की। नई पार्टी का ऐलान वो कल करेंगे।

मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा कि गुजरात की सरकार जनता से तो दूर हो ही गई है अब अदालत का भी अनादर कर रही है। सालों बीत जाने के बाद भी मोदी ने राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की, और जब राज्यपाल ने लोकायुक्त नियुक्त कर दिया तो मोदी इसके खिलाफ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट चले गए। अदालत में भी मोदी की किरकिरी हो चुकी है।
पटेल ने कहा कि बीजेपी में सिद्धांत की बात नहीं रह गई, अब बीजेपी व्यक्ति विशेष पार्टी बन कर रह गई है। आम जनता पार्टी से कोसों दूर होती जा रही है।
BLUR_B
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: keshubhai patel, bjp, resign, narendra modi, kashiram rana, nitin gadkari








कमेंट्स
1