लंदन। भारत के खाते में लंदन ओलंपिक में अब तक 3 मेडल आ चुके हैं। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। मेडल मिलने के बाद पीएम ने भी सायना को बधाई दी। हरियाणा सरकार ने उन्हें 1 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है।
दरअसल कांस्य पदक के लिए सायना नेहवाल और चीनी खिलाड़ी के मुकाबला हो रहा था, पहला सेट चीनी खिलाड़ी ने अपने नाम कर लिया था, लेकिन इसी बीच चीनी खिलाड़ी जख्मी होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं और सायना नेहवाल को कांस्य पदक मिल गया। पहला सेट सायना 18-21 अंतर से हार गई थीं।

सायना को कांस्य पदक मिलते ही पूरा देश जश्न में डूब गया है। सायना के पिता ने कहा कि ये पदक सायना को भगवान का दिया हुआ गिफ्ट है। 6 महीने में चार बड़े खिताब जीतने वाली सायना नेहवाल हिंदुस्तान में महिला बैडमिंटन में सबसे बड़ा नाम है। सिर्फ 22 साल की उम्र में सायना दुनिया में पांचवें नंबर की खिलाड़ी बन गई हैं। पिछले 5 साल में सायना ने मेहनत, हिम्मत और लगन से आसमान की ऊंचाइयों पर अपना नाम लिख लिया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: China, run, Wang Yihan, saina nehwal, badminton, bronze medal








कमेंट्स
2