IBN7 IBN7

पहाड़ों में फटा बादल, 26 लोगों की गई जान, हालात बेकाबू

Posted on Aug 04, 2012 at 07:32pm IST

हरिद्वार। बादल फटने के बाद आई तेज बारिश ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जमकर तबाही मचाई है। सबसे बुरे हालात उत्तरकाशी और चमोली जिले के है, जहां हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 100 लोग लापता हैं। बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सेना और आईटीबीपी के जवानों ने राहत की कमान संभाल ली है। वहीं किसी अनहोनी से बचने के लिए सरकार ने सूबे के सभी पावर प्रोजेक्ट बंद कर दिए हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली और पानी की भारी किल्लत हो गई है। नैनीताल और हरिद्वार में भी पहाड़ों से आ रहे पानी ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है।

दरअसल पहाड़ों पर बरपा है कुदरत का कहर, एक साथ तीन तीन जगहों पर बादलों ने मचाई है तबाही। बादल फटने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई है, जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। शुक्रवार देर रात जब उत्तरकाशी के लोग गहरी नींद में थे, तभी तेज आवाज के साथ बादल फटा और इसके बाद तो मानो सैलाब आ गया। उत्तरकाशी के स्वर्णघाट और संगम चट्टी में आई तबाही ने दर्जनों लोगों की जान ले ली। सड़कें, मकान, गाड़ियां और यहां तक कि टनों वजनी लोहे के पुल तक बह गए। तेज रफ्तार से आते हाहाकारी पानी की राह में जो आया, वो पलक झपकते बर्बाद हो गया।

पहाड़ों में फटा बादल, 26 लोगों की गई जान, हालात बेकाबू

उत्तरकाशी की तबाही अभी थमी भी नहीं थी कि चमोली में भी बादलों की तबाही शुरू हो गई। लगातार होती बारिश और बाढ़ ने चमोली में 5 किलोमीटर के दायरे में सड़क को मिट्टी में मिला दिया। नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। भागीरथी और दूसरी नदियों का जल स्तर बढ़ने से गंगा और यमुना किनारे बसे गांव में एलर्ट जारी कर दिया गया है। मदद के लिए सेना और आईटीबीपी के जवानों की मदद ली जा रही है।

उत्तरकाशी और चमोली में तबाही का तांडव मचाने के बाद बारिश और बाढ़ का पानी आगे बढ़ रहा है। कई इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के चलते रास्ते बंद हो गए हैं। जिसकी बजह से पीड़ित लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी अचानक आई आफत के शिकार हुए हैं। कई जगह सड़क धंसने के बाद चार धाम और गंगोत्री यात्रा रोक दी गई है, हालात इतने खराब है कि खुद मुख्यमंत्री लोगों से कह रहे हैं कि वो सरकारी मदद का इंतजार न करे।

नैनीताल में कोशी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। हरिद्वार में गंगा भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जानकारों का कहना है कि पहाड़ों से तेजी से नीचे आता पानी हरिद्वार से आगे यूपी में गंगा किनारे बसे गांवों में तबाही मचा सकता है।

लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे उत्तराखंड में हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट पर भी खतरा बढ़ गया है। ये देखते हुए सरकार ने फिलहाल सूबे के सभी 15 पावर प्रोजेक्ट बंद कर दिए हैं। राज्य के बड़े हिस्से में बिजली और पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि अगले 48 घंटे कुमाऊं में भारी बारिश की आशंका जताई है। उत्तरकाशी और चमोली की तबाही के देखते हुए कुमाऊं में अभी से प्रशासन अलर्ट पर है।

बादलों ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी भारी तबाही मचाई है। शुक्रवार रात मनाली के पाल्चन इलाके में बादल फटने के बाद आई भारी बारिश ने पूरी मनाली को अपनी चपेट में ले लिया है। बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। आलम ये है कि मनाली के ज्यादातर हिस्से राज्य से कट गए हैं। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ के चलते हजारों लोग बेघर हो गए हैं, जबकि रोहतांग दर्रे के पास बन रहा पुल पूरी तरह बह गया है। पुल की साइट पर मौजूद एक शख्स अपनी गाड़ी के साथ ही पानी की धार में बह गया, बाद में उसकी मौत हो गई। पाल्चन में भी कई छोटे पुल पानी की तूफानी रफ्तार में बह गए हैं। मनाली रोहतांग और कुल्लू मनाली रोड को भी भारी नुकसान हुआ है।

बारिश और बाढ़ से मनाली के स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानी भी मुश्किल में फंस गए हैं। कई सैलानी बीच रास्ते में फंसे हुए हैं जिनतक मदद पहुंचाई जा रही है। फिलहाल रास्तों को हल्की गाड़ियों के लिए खोल दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।

फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। प्रशासन का कहना है कि काफी हद तक हालात काबू में आ गए हैं और अगर दोबारा बारिश नहीं हुई तो 2-3 दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: uttarakhand, himachal pradesh, cloud, died, flad, heavy rain



पिछली खबर
अन्ना का अनशन टूटा तो इनपर टूटी मुसीबत
अगली खबर
जनसुनवाई अधिकार देने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

काहिरा फिल्म फेस्ट में भारत बतौर साझीदार देश आमंत्रित

काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के प्रतिनिधि ने नवंबर में होने वाले सिनेमा के जश्न में भारत को एक साझीदार देश के रूप में आमंत्रित किया है। 20:47 PM, May 21, 2013

चीन के पीएम ली के ‘नमस्ते’ ने जीता भारतीयों का दिल

चीन के प्रधानमंत्री ली कचियांग ने मंगलवार की सुबह अपनी भाषण की शुरूआत औपचारिक और दोस्ताना अंदाज में 'नमस्ते' से करके श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। 18:44 PM, May 21, 2013

चीन के पीएम ली कचियांग ने की राष्ट्रपति प्रणब से मुलाकात

चीन के प्रधानमंत्री ली कचियांग ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस अवसर पर मुखर्जी ने कहा कि भारत और चीन के संबंध एक अच्छे पड़ोसी जैसे हैं। 18:21 PM, May 21, 2013

तस्वीरें: इंडिया में चीनी पीएम की बॉडी लेंग्वेज तो देखो!

न के प्रधानमंत्री ली कचियांग आजकल भारत दौर पर हैं इस यात्रा के दौरान ली ने तमाम नेताओं से मुलाकात की तस्वीरों में देखते हैं ली की भारत यात्रा। 17:35 PM, May 21, 2013
Photogallery
भइया जी स्माइल!
16:33 PM, May 21, 2013

विंदू दारा सिंह सट्टेबाजी में गिरफ्तार, 24 तक रिमांड

गिरफ्तारी के बाद विंदू को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने विंदू को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। विंदू मशहूर पहलवान और अभिनेता स्वर्गीय दारा सिंह के बेटे हैं। 15:30 PM, May 21, 2013

पप्पू यादव जेल से रिहा, जेल के बाहर समर्थकों का हुजूम

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना के आदर्श बेउर जेल से आज रिहा कर दिया गया। पटना हाईकोर्ट ने चार दिन पहले ही पप्पू को रिहा करने का आदेश सुनाया था। 15:09 PM, May 21, 2013

नक्सलियों में पड़ी फूट, ये है पहली मुठभेड़ की कहानी

झारखंड में पहली बार माओवादियों को सुरक्षाबलों के बजाए एक ऐसे नक्सल गुट से चुनौती मिल रही है जो उन्हीं से टूट कर बना है। 14:47 PM, May 21, 2013

सुप्रीम कोर्ट का आईपीएल के मैचों पर पाबंदी से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल के प्ले ऑफ मैच रोकने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि वो इस मामले में इस वक्त हस्तक्षेप नहीं करना चाहती। 14:32 PM, May 21, 2013

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 22 वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी। 13:23 PM, May 21, 2013
IBN7