लंदन। भारत के मुक्केबाज लैशराम देवेंद्रो सिंह (49 किलोग्राम) ने लंदन ओलंपिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है। आज खेले गए मुकाबले में देवेंद्रो ने मंगोलिया के सेरडाम्बा पुरेवडोर्ज को 16-11 से हरा दिया। अब देवेंद्रो पदक से एक जीत दूर हैं।
इससे पहले मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में देवेंद्रो का सामना होंडूरास के बेरॉन मोलिना फिग्विएरोआ से था, लेकिन पहले राउंड के खेल में अभी दो मिनट 24 सेकेंड समय गुजरा ही था कि फिग्विएरोआ को देवेंद्रो के पंच से चक्कर आते देख रेफरी ने मुकाबले को बीच में ही रोककर देवेंद्रो को विजेता घोषित कर दिया। 20 वर्षीय मणिपुर के देवेंद्रो ने अपने विपक्षी के सामने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अख्तियार किया।
उल्लेखनीय है कि देवेंद्रो ने अजरबैजान के बाकू में 2011 वर्ल्ड चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही लंदन ओलम्पिक के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Devendro Singh Laishram, defeating, boxing, mongolia, london olympics 2012








कमेंट्स
0