IBN7 IBN7

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए चिदंबरम का रोडमैप

Posted on Aug 06, 2012 at 09:41pm IST

नई दिल्ली। नये केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने, निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाने, वित्तीय मजबूती और महंगाई को काबू में करने के लिए आज खाका पेश किया।

एक अगस्त को वित्तमंत्री का पदभार संभालने के बाद चिदंबरम ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार अधिक से अधिक निवेश के लिए निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाने, कर कानूनों में स्पष्टता, पूंजी प्रवाह बढ़ाने, निर्यात में बढ़ोतरी और वित्तीय मजबूती के लिए कदम उठाने के साथ-साथ महंगाई को काबू में करने के लिए भी अधिक कारगर उपाय करेगी।

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए चिदंबरम का रोडमैप

उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी ही वित्तीय मजबूती का खाका पेश करेगी। उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं वित्तीय बोझ का सभी तबको पर न्यायोचित भार डाला जाना चाहिए। गरीबों पर इसका बोझ नहीं पढ़ें किंतु अन्य पर यह भार निष्पक्ष रूप से उनके हिस्से के रूप में डाला जाए।

वित्तमंत्री ने कहा कि डॉ. विजय केलकर, डॉ. इंद्रा राजारमण और डॉ. संजीव मिश्रा वित्तीय मजबूती का खाका तैयार करने के लिए सरकार की मदद करेंगे और उम्मीद है कि अगले कुछ वर्षों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कीमतों में स्थिरता लाने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। अखाद्य महंगाई नीचे आई है और उन्हें विश्वास है कि महंगाई भी मध्यकालिक अवधि में नीचे आएगी।

चिदंबरम ने वर्तमान में ऊंची ब्याज दरों का जिक्र करते हुए कहा कि इस दिशा में सरकार उचित कदम उठाएगी। तेज विकास गति को फिर से हासिल करने के लिए घरेलू और विदेशी निवेशकों से अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने पर जोर रहेगा। इसके लिए निवेशकों के मस्तिष्क से आशंका अथवा अविश्वास को दूर किया जाएगा। कर कानूनों में स्पष्टता और स्थिर कर ढांचा बनाया जाएगा।

विनिमय दर में उठापटक को कम करने के लिए प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) और विदेशी संस्थागत निवेश(एफआईआई) की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उच्च निवेशक के लिए पूर्वस्तर उच्च स्तर की बचत को बढ़ावा देने के लिए उपाय होंगे। चिदंबरम ने कहा कि विनिर्माण और निर्यात में मंदी अथवा नकारात्मक रुख को बदलने के लिए अल्पकालिक और मध्यकालिक उपाय किए जाएंगे।

बुनियादी सुविधाओं की परियोजनाओं की रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा। कोयला, खनन, पेट्रोलियम, ऊर्जा, सड़क परिवहन, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्रों की समस्याओं को दूर किया जाएगा जिससे कि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिले।

उन्होंने माना कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है और कई राज्यों में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति में सरकार का यह कर्तव्य है कि वह लोगों को राहत मुहैया कराए, रोजगार बचाए और कृषि उत्पादन को बचाने के लिए हरसंभव उपाय करे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: p chidambaram, economics crisis, road map, finance minister



पिछली खबर
गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, औंधे मुंह गिरा सेंसेक्स
अगली खबर
बाजार खुलते ही निफ्टी 5350 के पार, एयरटेल 4% टूटा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

दूसरे दिन भी गिरावट जारी, सेंसेक्स 112 अंक गिरकर बंद

रुपए में कमजोरी बढ़ने और मुनाफावसूली के दबाव में लगातार दूसरे दिन बाजार फिसले। सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 20,111 और निफ्टी 43 अंक गिरकर 6,114 पर बंद हुए। दिग्गजों से ज्यादा मिडकैप शेयरों की पिटाई हुई। 19:48 PM, May 21, 2013

छेड़छाड़ करने वाले आईगेट के CEO फणीश मूर्ति सस्पेंड

नैस्डैक लिस्टेड आईटी कंपनी आईगेट ने कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ फणीश मूर्ति को कंपनी से निकाल दिया है। मामला कंपनी की एक कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न का है। 14:24 PM, May 21, 2013

LBT पर कारोबारियों की हुई जीत, हड़ताल खत्म

पिछले 3 हफ्ते से लोकल बॉडी टैक्स पर जारी व्यापारियों की हड़ताल सोमवार देर रात खत्म हो गई। व्यापारियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक के बाद ये फैसला हुआ। 14:23 PM, May 21, 2013

इंफोसिस टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी

इंफोसिस 577 करोड़ रुपये के टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी। ये टैक्स डिमांड विदेश में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से हुई कमाई और स्पेशल इकोनॉमिक जोन की कमाई पर की गई है। 10:38 AM, May 21, 2013

टेलीकॉम कंपनियों पर CAG ने लगाया मिलीभगत का आरोप

सीएजी ने टेलीकॉम मंत्रालय को भेजे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि पिछले दो बार के स्पेक्ट्रम ऑक्शन में टेलीकॉम कंपनियों ने कार्टेल की तरह काम किया है। 10:36 AM, May 21, 2013

DGCA के 4 अफसरों पर कार्रवाई होगी: अजित सिंह

विमानन मंत्री अजित सिंह ने एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए के 3 असिस्टेंट डायरेक्टरों और एक डायरेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। 10:35 AM, May 21, 2013

शेयर बाजार में मिला जुला रुख, सेंसेक्स में मामूली तेजी

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मिला जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1.10 अंकों की तेजी के साथ 20,225.08 पर खुला। 10:02 AM, May 21, 2013

SEBI को ज्यादा अधिकार मिलें: यू के सिन्हा

बाजार नियामक के तौर पर सेबी ने अपनी साख बनाई है लेकिन हाल में हुए एक के बाद एक चिट फंड घोटाले ने उसकी भूमिका को लेकर नई बहस शुरू कर दी है। 08:33 AM, May 21, 2013

मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों पर जल्द कसेगा शिकंजा

मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों पर जल्द शिकंजा कस सकता है। मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों के रेगुलेशन से जुड़े सुझाव देने के लिए बनाई गई कि मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों के लिए अलग से किसी सेंट्रल लॉ की जरूरत नहीं है। 08:32 AM, May 21, 2013

अगर कार खरीदने जा रहे हैं तो इन खतरों से रहें सावधान!

अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो कार के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर जुटा लीजिए। ऐसा भी हो सकता है कि जो कार आप खरीदने जा रहे हैं उसके पार्ट्स कुछ सालों में मिले ही नहीं। 08:31 AM, May 21, 2013
IBN7