नई दिल्ली। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की मौत के बाद उनकी फिल्मों में 'आराधना' एवं 'हाथी मेरे साथी' इंटरनेट पर सर्वाधिक लोकप्रिय रहीं। राजेश खन्ना का लम्बी बीमारी के बाद 18 जुलाई को निधन हो गया था।
पिछले महीने जब राजेश खन्ना की खराब हालत की खबरें बाहर आईं तो इंटरनेट पर उनकी फिल्मों की धूम मच गई। इसमें भी 'आराधना' को लोगों ने सर्वाधिक पसंद किया जिससे राजेश खन्ना को स्टारडम मिला।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: rajesh khanna, aradhana, film, search, internet, bollywood








कमेंट्स
0