IBN7 IBN7

पढ़ें: कांडा ने अनुराधा के पैर पकड़ कर मांगी थी माफी!

Posted on Aug 07, 2012 at 10:37pm IST

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा भले ही लाख कहें कि वो गीतिका के या उसके परिवार के करीब नहीं थे लेकिन गीतिका के घरवालों की ओर से जारी तमाम तस्वीरें कुछ दूसरी ही कहानी बयान कर रही हैं। ये तस्वीरें कहीं न कहीं पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका के आखिरी शब्दों पर मोहर लगाती दिख रही हैं। जाहिर है कल पुलिस की पूछताछ में कांडा को इन तमाम तस्वीरों पर भी अपनी सफाई देनी पड़ेगी।

गोपाल कांडा के मुताबिक, ‘मेरा उनसे पारिवारिक रिश्ता था। मैं उनके परिवार के बेहद नजदीक था। पिछले दो महीने से मैने गीतिका को कोई कॉल नहीं की।’ आखिर ये कैसे नजदीकी रिश्ते थे कि गीतिका ने अपनी खुदकुशी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

पढ़ें: कांडा ने अनुराधा के पैर पकड़ कर मांगी थी माफी!

गीतिका के परिवार और गोपाल कांडा का परिवार एक साथ मुंबई घूमने गया था। शिरडी भी गया था। एक तस्वीर में गोपाल कांडा की पत्नी गीतिका के मां बाप के साथ नजर आ रही है। तो दूसरी तस्वीर में गोपाल कांडा गीतिका के परिवार का एक हिस्सा नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर हैं जिसमें गोपाल कांडा की बेटी गीतिका के साथ उसकी दोस्त जैसी नजर आ रही है।

गोपाल कांडा की मानें तो गीतिका एक होनहार कर्मचारी थी। इसलिए वो उसे बार बार कंपनी में रखना चाहता थे। गोपाल कांडा के ही मुताबिक वो चाहते थे कि गीतिका उनकी कंपनी में ही काम करे। लेकिन गीतिका के ही परिवार की माने तो पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की नीयत में खोट था। गीतिका के परिवार के मुताबिक कांडा की गलत हरकतों से तंग आकर ही कांडा की कंपनी एडीएलआर छोड़कर गीतिका अमीरात एयलाइंस में नौकरी करने दुबई चली गई।

परिवार के मुताबिक गोपाल कांडा ने अमीरात एयरलाइंस और दुबई पुलिस को गुड़गांव के थानाध्यक्ष के नाम से फर्जी ईमल भेज कर गीतिका के बारे में झूठी शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गीतिका पर काफी कर्ज है। इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। साथ ही उसका चरित्र भी ठीक नहीं है।

गीतिका के भाई के मुताबिक गुड़गांव एसएचओ के लैटर पैड पर कांडा ने मेल किया था। परिवार के मुताबिक जब इस बारे में गीतिका की मां अनुराधा शर्मा ने गोपाल कांडा से पूछताछ की तो उसने, उनके अशोक विहार के घर पर पैर पकड़ कर माफी मांगी थी। माफी मांगते हुए कांडा ने कहा था कि अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। गीतिका के परिवार के मुताबिक कांडा की इस हरकत की वजह से उसे दुबई से लौटना पड़ा। इसके बाद कांडा ने अपनी गलती मानते हुए गीतिका को 13 जनवरी 2011 को अपनी कंपनी में साठ हजार रुपए प्रतिमाह पर डायरेक्टर जैसे ऊंचा पद दे दिया।

गीतिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अगले एक हफ्ते में आने की संभावना है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए बकायदा एक विशेष टीम का भी गठन कर दिया है। इस बीच बीजेपी और हरियाणा जनहित कांग्रेस इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रही हैं। तमाम राजनीति और पुलिस जांच के बीच ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या गीतिका की खुदकुशी के पीछे का राज खुल पाएगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: geetika suicide case, gopal kanda, anuradha ahluwalia, delhi police, investigation



पिछली खबर
किसके फोन के बाद तनाव में आई थी गीतिका?
अगली खबर
DMRC ने लापरवाही के लिए रिलायंस को ठहराया जिम्मेदार!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7