IBN7 IBN7

मेडल का रंग बदलने आज रिंग में उतरेंगी मैरीकॉम

Posted on Aug 08, 2012 at 08:46am IST | Updated Aug 08, 2012 at 10:40am IST

लंदन। आज लंदन महाकुंभ में एक ऐतिहासिक दिन है। आज भारतीय मुक्केबाजी के लिए सबसे बड़ा दिन है क्योंकि आज मैरीकॉम भारत को बॉक्सिंग में पहला सिल्वर मेडल पक्का करने के लिए रिंग में उतरेंगी। बेमिसाल मैरी ने महिला मुक्केबाजी में भारत का पहला मेडल पक्का करके इतिहास रच दिया था और अब उम्मीद है कि आज मैरीकॉम अपना सेमीफाइनल मैच जीतकर मेडल का रंग बदल देंगी।

20 अगस्त 2008 वो तारीख थी जब विजेंदर सिंह ओलंपिक्स में भारत के लिए बॉक्सिंग में पहला मेडल जीता था। आज 4 साल बाद एमसी मैरीकॉम भारतीय मुक्केबाजी में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार हैं।

मेडल का रंग बदलने आज रिंग में उतरेंगी मैरीकॉम
ओलंपिक्स इतिहास के पहले महिला बॉक्सिंग इवेंट के 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मैरीकॉम का मुकाबला मेजबान ब्रिटेन की निकोला एडम्स से होगा। सेमीफाइनल में पहुंच कर मैरीकॉम ने कांस्य पदक तो पक्का कर ही लिया है। आज अगर वो जीतीं तो भारत को मुक्केबाजी में पहला सिल्वर मेडल मिल जाएगा।




5 बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम को बेमिसाल मैरी कहा जाता है। 2 बच्चों की मां मैरीकॉम ने जो हासिल किया है उसके लिए जो कहा जाए कम है लेकिन मैरी मणिपुर से लंदन कांस्य जीतने नहीं आई हैं। इंडिया मैरीकॉम से गोल्ड मांग रहा है और मैरी मेडल का रंग बदले को बेताब है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होने पूरी जिंदगी संघर्ष किया है।

जोश जज्बा जूनून और काबिलियत में मैरीकॉम किसे से कम नहीं है और ऐसे में आज उनसे जीत की उम्मीद गैरवाजिब नहीं लेकिन मैरीकॉम के सामने सेमीफाइनल में भी बहुत बड़ी चुनौती है। निकोला एडम्स वो ही खिलाड़ी है जिन्होंने मैरीकॉम को ओलंपिक क्वालिफायर के क्वार्टरफाइनल में मात दी थी। विश्व नंबर 2 निकोला ओलंपिक मेजबान ग्रेट ब्रिटेन की मुक्केबाज है और ऐसे में उन्हें घरेलू दर्शकों का पूरा समर्थन भी मिलेगा।

सेमीफाइनल की चुनौती मुश्किल ही सही लेकिन जिंदगी में बड़ी बड़ी चुनौतियों को पार करने वाली मैरीकॉंम इस चुनौती को पार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही और इस कोशिश में उनको पूरा साथ भी मिल रहा है।

मैरीकॉम ने लंदन महाकुंभ में वो कर दिखाया है जो अभी तक कोई पुरुष बॉक्सर नहीं कर पाया है अब उम्मीद है कि आज मैरी वो कर गुजरेंगी जो आने वाला इतिहास कभी भुला नहीं पाएगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: MC Mary Kom, Indian Boxing, 51 KG, Semi Final Match, London Olympic 2012



पिछली खबर
प्रमोशन नहीं मिला तो छोड़ दूंगा आर्मीः विजय कुमार
अगली खबर
पढ़ें: लंदन ओलंपिक 2012 में आज क्या खेलेगा भारत

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

Photogallery
बेकहम के बेमिसाल 20 साल
09:20 AM, May 21, 2013

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012

सिल्वर शूटर विजय की तरक्की, बनें सूबेदार मेजर

लंदन ओलंपिक में सिल्वर विजेता शूटर सूबेदार विजय कुमार को आखिरकार सेना ने प्रमोशन दे दिया है। उन्हें प्रमोट कर सूबेदार से सूबेदार मेजर बना दिया गया है। 22:06 PM, Aug 16, 2012
IBN7