IBN7 IBN7

बाजार खुलते ही निफ्टी 5350 के पार, एयरटेल 4% टूटा

  • moneycontrol.com
Posted on Aug 08, 2012 at 10:41am IST

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बावजूद भारतीय बाजारों में तेज उछाल देखने को नहीं मिली है। बाजार के खुलते ही आए भारती एयरटेल के अनुमान से खराब नतीजों ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया है। हालांकि भारतीय बाजारों में हल्की बढ़त जरूर देखने को मिली है। एफएमसीजी शेयरों में आई बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा है। हालांकि मेटल, ऑटो, पीएसयू, कैपिटल गुड्स, पावर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के बल पर बाजार बढ़त बनाने में कामयाब हुआ है।

दिग्गज और स्मॉलकैप शेयरों के मुकाबले मिडकैप शेयरों के इंडेक्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप सेक्टर इंडेक्स में 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप शेयरों के इंडेक्स में 0.5 फीसदी की मजबूती आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 55 अंक यानि 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 17,656.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 18 अंक यानि 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 5,354.50 के स्तर पर पहुंच गया है। इस तरह निफ्टी 4 अप्रैल के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने में कामयाब हो गया है।

बाजार खुलते ही निफ्टी 5350 के पार, एयरटेल 4% टूटा

बाजार में कारोबार के इस दौरान भारती एयरटेल, टीसीएस, टाटा पावर, गेल, आईटीसी, ओएनजीसी, आईडीएफसी और बजाज ऑटो जैसे दिग्गज शेयरों में 4-0.15 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि हिंडाल्को, जिंदल स्टील, कोल इंडिया, टाटा स्टील, सेल, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, सेसा गोवा, एमएंडएम, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, जेपी एसोसिएट्स, बीपीसीएल, अंबुजा सीमेंट, रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में 2.7-1 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

मिडकैप शेयरों में व्हर्लपूल, आईआरबी इंफ्रा, जेपी इंफ्रा, गुजरात मिनरल और इंडिया सीमेंट्स सबसे ज्यादा 7.7-3.3 फीसदी चढ़े हैं। हालांकि इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, ग्लोडाइन टेक्नो, अलकार्गो, एलटांस बेक और इंडियाबुल्स फाइनेंस जैसे मिडकैप शेयर 6.5-2.4 फीसदी तक टूट गए हैं। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, केजीएन एंटरप्राइजेज, किटेक्स गारमेंट, डायमंड पावर और मनी मैटर्स सबसे ज्यादा 5.1-8 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो अमेरिकी बाजारों में 0.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। राहत पैकेज की उम्मीद से अमेरिकी बाजारों में जोश देखने को मिला। इस बीच मई के बाद मंगलवार को पहली बार एसएंडपी 500 इंडेक्स 1,400 और नैस्डैक 3,000 के ऊपर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निक्केई, ताइवान इंडेक्स, कोस्पी और एसजीएक्स निफ्टी में 0.4-1.5 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिल रही है। हालांकि हैंग सेंग, स्ट्रेट्स टाइम्स और शंघाई कम्पोजिट में 0.2-0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Sensex, Share Market, Nifty, Airtel



पिछली खबर
अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए चिदंबरम का रोडमैप
अगली खबर
8 एयरपोर्ट, बंदरगाहों पर 24 घंटे कस्टम क्लियरेंस मंजूर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स 22 अंक चढ़ा

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 22.42 अंकों की तेजी के साथ 19,245.70 पर बंद हुआ। 16:58 PM, Jun 19, 2013

सस्ती हो सकती है एयरटेल, आइडिया की 2जी सर्विस: सूत्र

2जी डेटा चार्जेस की दरें कम करने की जंग तेज हो गई है। सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक वोडाफोन की तरह भारती एयरटेल और आइडिया सेल्यूलर भी 2जी डेटा के टैरिफ में कटौती कर सकते हैं। 16:25 PM, Jun 19, 2013

सोना फिर हुआ महंगा, 28 हजार के करीब पहुंचा भाव

सोने के भाव एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। फेड की बैठक का असर घरेलू बाजार में भी सोने की चाल पर देखने को मिल रहा है। 13:47 PM, Jun 19, 2013

इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन स्टडी का बढ़ता चलन

कैसा रहेगा अगर आप घर बैठे इंटरनेट के जरिए हारवर्ड स्टैनफर्ड जैसे नामी विदेशी यूनिवर्सिटी के फेकल्टी से मुफ्त में पढ़ाई कर सकें। 11:42 AM, Jun 19, 2013

बॉन्ड जारी करके चीन से पैसे जुटाएगा ICICI बैंक

देश का सबसे बड़ा निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक चीन के बाजार में बॉन्ड जारी करके 50 करोड़ डॉलर की रकम जुटाएगा। आईसीआईसीआई बैंक 3 साल के लिए बॉन्ड जारी करेगा। 11:14 AM, Jun 19, 2013

देश में नए आर्थिक साधनों की जरूरतः चिदंबरम

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने के लिए नए फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स की जरूरत है। 11:13 AM, Jun 19, 2013

बाजार से 2,31,000 वाहन वापस लेगा जनरल मोटर्स

अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स कार्पोरेशन ने आग लगने के खतरे के बीच 2,31,000 स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल बाजार से वापस बुलाने का फैसला किया। 10:43 AM, Jun 19, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 54 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 54.58 अंकों की गिरावट के साथ 19,168.70 पर खुला। 09:45 AM, Jun 19, 2013

वोडाफोन ने दी राहत, डेटा चार्जेस की दरें 80% तक घटाई

वोडाफोन ने डेटा चार्जेस की दरें 80 फीसदी तक घटा दी हैं। वोडाफोन ने डेटा चार्जेस की दरें 10 पैसे प्रति केबी से घटाकर 2 पैसे प्रति 10 केबी कर दी हैं। 09:07 AM, Jun 19, 2013

रुपये के लगातार कमजोर पड़ने से टीवी, फ्रिज हो गए महंगे

अगर आप टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको जेब कुछ ज्यादा ढ़ीली करनी होगी। 09:06 AM, Jun 19, 2013
IBN7