IBN7 IBN7

संसद का मानसून सत्र शुरू, हंगामे के साथ स्थगित भी

Posted on Aug 08, 2012 at 10:50am IST | Updated Aug 08, 2012 at 12:26pm IST

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र शुरू तो हुआ, लेकिन शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और लोकसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में असम दंगों पर स्थगन प्रस्ताव रखा जिसे लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने स्वीकार कर लिया। उधर राज्यसभा भी शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

मायावती ने राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की सरकार पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया जिसके बाद राज्यसभा में हंगामा हो गया और कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद का मानसून सत्र शुरू, हंगामे के साथ स्थगित भी

गौरतलब है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर मंगलवार शाम एनडीए के नेताओं ने बैठक करके मॉनसून सत्र में गठबंधन की रणनीति पर चर्चा की। सबसे बड़े विपक्षी गठबंधन होने के नाते एनडीए ने, बुधवार से शुरू हो रहे इस सत्र में सरकार पर हमले के लिए कमर कस ली है।

एनडीए ने सबसे पहले असम हिंसा पर सरकार को घेरने की योजना बनाई है। बीजेपी पहले दिन ही प्रश्नकाल को स्थगित कर इस मुद्दे पर बहस कराये जाने की मांग करेगी। इसके अलावा आर्थिक संकट, रिटेल में एफडीआई, महंगाई, सूखे और अमरनाथ यात्रा में बदइंतजामी जैसे मसलों पर बहस की मांग की गई है। फिर से वित्तमंत्रालय पहुंचे पी.चिदंबरम पहले से ही निशाने पर हैं, और सत्र के दौरान उनके जरिये प्रधानमंत्री को भी घेरने की तैयारी है।

सत्र में 31 विधेयकों पर चर्चा की संभावना है। भूमि अधिग्रहण,पेंशन, बीमा और बैंकिंग से जुड़े विधेयक पहले से ही विवादों में हैं। सबकी नजरें लोकपाल बिल पर रहेंगी, जो फिलहाल राज्यसभा की सेलेक्ट कमेटी के पास है। सरकार ये पहले ही साफ कर चुकी है कि इस सत्र में लोकपाल बिल पर चर्चा नहीं की जाएगी।

वैसे, सरकार को विरोधियों से ही नहीं, सहयोगियों से भी परेशानी हो सकती है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में एकजुट दिखने वाला गठबंधन कई मुद्दों पर बिखरा दिख रहा है। रिटेल में एफडीआई और भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर ममता बनर्जी की टीएमसी का विरोध जगजाहिर है। ऐसे में, हाल ही में लोकसभा में सदन के नेता बने सुशील कुमार शिंदे के सामने बड़ी चुनौती होगी।

7 सितंबर तक चलने वाले इस सत्र में 120 घंटे का समय कार्यवाही के लिए आवंटित किया गया है। लेकिन विपक्ष के तेवर को देखते हुए ये कहना मुश्किल है कि इसमें कितने घंटे वाकई काम हो पाएगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Lal Krishna Advani, NDA, Monsoon Session, BJP Leader



पिछली खबर
माया सरकार पर बिजली वितरण में गड़बड़झाला का आरोप!
अगली खबर
विलासराव देशमुख की हालत बनी हुई है गंभीर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7