लंदन। लंदन ओलंपिक में आज सभी भारतीयों की निगाहें एमसी मैरीकॉम पर रहने वाली हैं। सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर मैरीकॉम अगर फाइनल में पहुंचती हैं तो वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय बॉक्सर होंगी। सेमीफाइनल के लिए मैरीकॉम ग्रेट ब्रिटेन की निकोला एडम्स से भिड़ेंगी।
मणिपुरी बॉक्सर मैरीकॉम ने सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही एक कांस्य पदक पक्का कर लिया था लेकिन अभी उनकी नजरें गोल्ड पर ही गड़ी हुई हैं। ओलंपिक में पहली बार महिला बॉक्सिंग की शुरुआत की गई है। मैरीकॉम जो कि 48 किग्रा कैटेगरी की खिलाड़ी थीं उन्होंने खास तौर पर अपना वजन इस मुकाबले के लिए 51 किलो किया।
ओलंपिक पदक जीतकर सन्यास लेना चाहती हैं मैरीकॉम
सेमीफाइनल तक के सफर में मैरीकॉम को किसी खास मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने पोलैंड की कैरोलिना मिशलजुक को 19-14 से प्री क्वार्टर फाइनल में और ट्यूनिशिया की मारौवा रहाली को क्वार्टर फाइनल में 16-5 से हराया।
ओलंपिक में चला मैरीकॉम का मुक्का, एक और मेडल पक्का
ब्रिटेन की खिलाड़ी से सेमीफाइनल मुकाबले में जाहिर तौर पर ऑडियंस सपोर्ट बंटा हुआ होगा लेकिन वह मैरीकॉम के रास्ते की रुकावट नहीं बन सकेगा। हालांकि, 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम को मुकाबले की शुरुआत में ही अपनी लय पानी होगी।
मुक्केबाज देवेंद्रो क्वार्टर फाइनल में, पदक से एक जीत दूर
मैरीकॉम का सेमीफाइनल मैच आज भारतीय समय के हिसाब शाम 6.15 बजे से होगा। मैरीकॉम और एडम्स के बीच अब तक 3 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से मैरीकॉम सिर्फ एक बार ही जीत पाई हैं। मैरीकॉम आज जीतीं तो 9 अगस्त को वो फाइनल में गोल्ड मेडल की फाइट लड़ेंगी।
हार का गम नहीं, हौंसला अब भी बरकरारः विजेंदर सिंह
बॉक्सिंग में ही भारत की एक और उम्मीद देवेंद्रो सिंह खुद को पदक की दौड़ में बनाए हुए हैं। देवेंद्रो और मैरीकॉम दोनों ही मणिपुर से आते हैं। 49 किलोग्राम वर्ग में देवेंद्रो सिंह क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड के पेडी बैरेंस से भिड़ेंगे। देवेंद्रो सिंह का क्वार्टरफाइनल मुकाबला आज रात 1.15 बजे से होगा। देवेंद्रो को उनकी अटैकिंग के लिए जाना जाता है। अगर देवेंद्रो आज जीतने में कामयाब रहे तो भारत का एक और मेडल पक्का हो जाएगा।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: London Olympics 2012








कमेंट्स
0