IBN7 IBN7

गुरुद्वारे में हमला करने वाले से बहादुरी से लड़े सतवंत!

Posted on Aug 08, 2012 at 03:59pm IST | Updated Aug 08, 2012 at 05:11pm IST

ओक क्रीक। बीते रविवार को अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर में मौजूद गुरुद्वारे में अमेरिकी सेना से रिटायर्ड एक सिरफिरे सैनिक ने हमला बोल दिया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। लेकिन इस हमले के दौरान एक शख्स ऐसा भी था जिसने हमलावर पर खंजर से हमला बोल दिया था। उसने हमलावर से डटकर मुकाबला किया। और बहादुरी से लड़ते हुए अपनी जान दे दी।

5 अगस्त, 2012 की सुबह करीब साढ़े दस बजे अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर में मौजूद गुरुद्वारा में हथियार से लैस एक अमेरिकी सिरफिरे ने हमला बोल दिया। कीर्तन और गुरुबाणी की धुने थम गई। उसके बदले गोलियों की आवाजें और चीखें गुरुद्वारे में गूंज रही थीं। हर चेहरे पर दशहत और मौत का खौफ साफ झलक रहा था। माइकल पेज नाम का हमलावर पागलों की तरह लोगों पर गोलियां बरसा रहा था। उसके चेहरे पर खून उतरा हुआ था, लेकिन एक शख्स ने भागने या छिपने की बजाय हमलावर से मुकाबला करने की ठानी। उस शख्स ने गोलियों की जरा भी परवाह नहीं की और गोलियां बरसा रहे हमलावार पर कृपाण लेकर भिड़ गया। उस बहादुर शख्स का नाम है सतवंत सिंह कालेका।

गुरुद्वारे में हमला करने वाले से बहादुरी से लड़े सतवंत!

चश्मदीदों के मुताबिक सतवंत सिंह गोलियों की बौछार से बचते-बचाते धीरे-धीरे हमलावर माइकल पेज की तरफ बढ़ रहे थे। उन्हें किसी भी कीमत पर माइकल से बेकसूर लोगों को बचाना था। गुरुद्वारे में औरतें, बच्चे और बूढ़े मौजूद थे। उनकी पत्नी भी गुरुद्वारे में मौजूद थीं। हमलावर माइकल गुरुद्वारे की लॉबी में मौजूद था। सतवंत सिंह लॉबी में खड़े माइकल की तरफ बढ़े। इस वक्त माइकल की बंदूक शांत थी। माइकल को काबू करने के लिए यही सबसे सुनहरा मौका था। हथियार के नाम पर सतवंत सिंह के पास कृपाण थी। कृपाण यानि खंजर। सतवंत सिंह अपनी जान की परवाह किए बगैर कृपाण लेकर माइकल पर हमला बोल दिया।




हमलावर और सतवंत सिंह गुत्थमगुत्था हो गए। सतवंत सिंह ने हमलावर पर खंजर से वार किया। खंजर खून से सन गया, लेकिन हमलावर को मौत की नींद सुलाने के लिए ये बिल्कुल नाकाफी था। दोनों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। सतवंत सिंह ने आखिरी दम तक मुकाबला किया। ठीक इसी दौरान हमलावार को काबू करने के दौरान वे उसकी गोली का शिकार हो गए और एक बहादुर की मौत हो गई। इस दौरान सतवंत कालेका की पत्नी सतपाल दूसरी महिलाओं के साथ छुपी हुई थीं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि हमले के दौरान वे बिल्कुल शांत बने रहें।

सतवंत के बेटे अमरदीप कालेका के मुताबिक मुझे ये जानकर कोई आश्चर्य नहीं हुआ है कि मेरे पिता ने हमलावर को रोकने की कोशिश की। बेशक ये बहादुरी का एक चकित करने वाला कारनामा है, लेकिन वो जो थे ये ठीक वैसा ही था। ईश्वर की इस पूण्य भूमि पर किसी भी तरह से वो किसी को आने और इस तरह का कुछ करने की अनुमति नहीं दे सकते थे।

विस्कॉन्सिन के ओक क्रीक में मौजूद गुरुदवारा में वेड माइकल पेज पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया, लेकिन मरने से पहले उसने अपनी खूनी खेल में 6 श्रद्धालुओं को मौत के घाट उतार दिया। बीती रात विस्कॉन्सिन में सैकड़ों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं भारत में आज संसद के मॉनसून सत्र के शुरू होने पर सांसदों ने मारे गए लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: wisconsin, gurdwara attack, page, satwant singh, khanjar, knife



पिछली खबर
फिलीपींस में भारी बारिश व तूफान से 11 मरे
अगली खबर
...तो पाकिस्तान पर हमला कर देंगे भारत, अमेरिका

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

भारत से पार्सल के द्वारा भेजा गया हशीश जर्मनी में जब्त

जर्मनी में भारत से पार्सल द्वारा भेजा गया दो किलोग्राम हशीश जब्त किया गया है। इसे टेनिस के रैकेट के अंदर छिपा कर इटली के किसी व्यक्ति को भेजा जा रहा था। 11:23 AM, May 24, 2013

सीरिया को हथियारों की आपूर्ति से बढ़ेगी क्षेत्रीय अस्थिरता: US

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि रूस द्वारा सीरिया को बेची जा रही एस-300 हवाई सुरक्षा प्रणाली इलाके को अस्थिर कर देगी। 10:26 AM, May 24, 2013

ब्रिटेन में इस महिला की हिम्मत के सब हो गए कायल

ब्रिटेन में हर तरफ उस साहसी महिला के चर्चे हो रहे हैं जो बीच सड़क संदिग्ध आतंकियों से जा भिड़ी और उन्हें सरेंडर करने के लिए समझाने की कोशिश करती रही। 10:17 AM, May 24, 2013

ओकलाहोमा में बवंडर से 2 अरब डॉलर का नुकसान

अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी के मूर उपनगर में आए बवंडर से दो अरब डॉलर से अधिक के नुकसान का अनुमान है। इस प्राकृतिक आपदा में 24 लोगों की मौत हो गई थी 13:28 PM, May 23, 2013

संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे ज्यादा शांति सैनिक

संयुक्त राष्ट्र ने रूस से दुनिया के विभिन्न देशों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत तैनाती के लिए अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। 13:24 PM, May 23, 2013

1.5 लाख पाउंड में बिका ‘हैरी पॉटर एंड द फिलास्फर स्टोन’

जेके रॉलिंग द्वारा रचित ‘हैरी पॉटर’ सीरिज की पहली किताब ‘हैरी पॉटर एंड द फिलास्फर स्टोन’ का पहला संस्करण डेढ लाख पाउंड में नीलाम हुआ है। 13:11 PM, May 23, 2013

अमेरिकी पर्यटक पर इटली में हमला, हालत गंभीर

अमेरिका के 68 साल के पर्यटक को इटली के फ्लोरेंस में लुटेरे द्वारा चाकू मारे जाने के बाद एक ऑपरेशन में उसका गुर्दा निकालना पड़ा। 12:48 PM, May 23, 2013

पाकिस्तान: बम विस्फोट में सुरक्षाबलों का वाहन नष्ट, आठ मरे

पाकिस्तान के क्वेटा मे सड़क किनारे लगे बम में आज हुए विस्फोट से वहां से गुजर रहे सुरक्ष बलों का वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इस विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए। 11:29 AM, May 23, 2013

तस्वीरों में देखें: लंदन में सरेआम सैनिक का सिर कलम

ब्रिटेन में संदिग्ध आतंकी हमले से दहशत मच गई है। लंदन के वूलविच में दो संदिग्धों ने एक सैनिक का सिर बड़ी बेरहमी से कलम कर दिया। ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरून ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। 11:17 AM, May 23, 2013
Photogallery
सैनिक का सिर किया कलम
11:12 AM, May 23, 2013
IBN7