IBN7 IBN7

मां बनते ही महिलाओं में सोचने की शक्ति बढ़ जाती है: रिपोर्ट

Posted on Aug 08, 2012 at 07:49pm IST

लंदन। मां बनने के बाद बढ़ जाती है स्मरण शक्ति, नए शोध में यह साबित हो चुका है कि मां बनने के बाद महिलाओं की स्मरणशक्ति बढ़ जाती है। शायद हम यह कह सकते हैं कि ईश्वर ने शिशुओं का बढ़िया लालन-पालन के लिए माताओं को तीक्ष्ण स्मरणशक्ति का वरदान दिया हो। इसके पहले के शोधों में यह पाया गया था कि मां बनने के बाद महिलाओं की स्मरणशक्ति कम हो जाती है।

डेली मेल के अनुसार अमेरिका मे मियामी के कारलोस अल्बीजु विश्विद्यालय के मेलिसा संटियागो ने 35-35 महिलाओं पर शोध करके यह नतीजा निकाला है। उन्होंने एक तरफ पहली बार मां बनी 35 महिलाओं और दूसरी तरफ 35 ऐसी महिलाओं को रखा था जिन्होंने कभी गर्भधारण ही नहीं किया। पहली बार उन्हें 10 सेकेंड तक कुछ प्रतीक चिन्ह दिखाए गए जिसे सभी महिलाओं ने पूछे जाने पर कागज पर बना कर दिखा दिया। दूसरी बार इस तरह के प्रश्न पूछे जाने पर माताओं ने अधिक सटीक जानकारी दी। इस तरह की परीक्षा कई बार दोहराई गई जिसमें हर बार माताओं ने बाजी मारी। इस शोध में तार्किक क्षमता और फैसला देने जैसे महत्वपूर्ण सवाल किए गए जिसमें माताओं ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।

गर्भधारण के दौरान महिलाओं में मनोवैज्ञानिक बदलाव आता है और पूर्व के शोधों में पाया गया था कि मां बनने के बाद महिलाओं का मस्तिष्क पांच प्रतिशत तक सिकुड़ जाता है और छह माह के बाद यह समान्य हो जाता है। संटियागो ने कहा कि छह माह के बाद मस्तिष्क के सामान्य होने की प्रक्रिया के दौरान माताओं के मस्तिष्क में सकारात्मक बदलाव आता है और स्मरणशक्ति में इजाफा हो जाता है। संटियागो अमेरिकी मनोवैज्ञानिक संघ की बैठक में अपना यह शोध पत्र पेश करेंगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mother, memory power, increase, pregnancy, report



पिछली खबर
6 फीट लंबी मूंछें देखकर कह पड़ोगे 'मूंछें हो तो धन्नालाल जैसी'
अगली खबर
जर्मन साइंटिस्ट ने खोजी पहली बिना आंख की मकड़ी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

8000 रुपए चुकाकर लीजिए सोने की चाय का मजा

चाय तो आपने कई तरह की पी होगी, लेकिन क्या कभी आपने सोने की चाय पीने के बारे में सोचा है? 16:45 PM, May 20, 2013

बारुदी सुरंग की तलाश के लिए अब मधुमक्खियां का सहारा

आज तक मधुमकि्खयां फूलो पर मंडराने के लिए जानी जाती थी लेकिन अब इनकी घ्राणशक्ति का फायदा उठाकर इन्हें बारुदी सुरंग का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 14:44 PM, May 20, 2013

गूगल मैप ने 23 साल बाद अगवा बेटे को मां-बाप से मिलाया

इंटरनेट ने परिवार से बिछड़े लोगों को फिर माता-पिता से मिलाने का काम इस बार चीन में किया जहां पांच साल की उम्र में अपहृत एक बच्चा 28 साल की उम्र में अपने मूल परिवार से मिल सका। 15:20 PM, May 18, 2013

कनाडा में ढाई अरब साल पुराना पानी मिलने का दावा!

कनाडा में आनटेरियो के उत्तरी इलाके में स्थित एक खदान में खनिकों को लगभग 2.6 अरब साल पुराने पानी का पता चला है। 14:19 PM, May 17, 2013

गजब ! यहां फूफा-जीजा खींचते हैं दूल्हे की गाड़ी

बैलगाड़ी को दो बैल खींचते हैं, मगर छत्तीसगढ़ के एक खास कुनबे में विवाह के दौरान बैल की जगह दूल्हे के फूफा और जीजा ले लेते हैं। वे दोनों उस गाड़ी को खींचते हैं जिस पर दूल्हा सवार रहता है। 10:51 AM, May 17, 2013

तस्वीरों में देखें: बन रही है हवा में उड़ने वाली कार

जाम में फंस गए हैं तो फ्लाइ बटन दबाइए और उड़कर निकल जाइए। सच में, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने नए जेनरेशन के लिए उड़नेवाली कार डिजाइन की है। टेराफुगिया टीएफएक्स हवा में उड़ने और सही सलामत जमीन पर उतरने में सक्षम है। 12:20 PM, May 10, 2013

अब मास्क पहन कर आप भी पा सकते हैं सुपर पॉवर!

ब्रिटेन के कुछ छात्रों ने एक ऐसा मास्क बनाया है जो सुपरमैन की अनोखी शक्तियों से भरा है। 14:06 PM, May 09, 2013

छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, 13 साल में जेईई परीक्षा पास

भोजपुर जिले के 13 साल के सत्यम ने 292 अंक हासिल कर देश में अपनी प्रतिभा का परचम एक बार फिर लहराया है। 16:36 PM, May 08, 2013

मॉल में गुप्त घर बनाकर सालों तक छुपे रहे आठ अमेरिकी

टाउनसेड का कहना है कि वह इसे आर्ट समझता है और उसकी यह गुप्त योजना मॉल में रहने की अमेरिकी ख्वाब की पूर्ति है। 11:23 AM, May 08, 2013
IBN7