IBN7 IBN7

...तो पाकिस्तान पर हमला कर देंगे भारत, अमेरिका

Posted on Aug 09, 2012 at 10:13am IST | Updated Aug 09, 2012 at 10:13am IST

नई दिल्ली। एक नई किताब में कहा गया है कि यदि पाकिस्तान और उसके परमाणु शस्त्रागार पर जिहादियों का कब्जा हुआ, तो ऐसी सूरत में भारत, अमेरिका उसपर हमला कर सकते हैं और इस तरह पाकिस्तान को भारत में फिर से मिलाए जाने का रास्ता साफ हो सकता है।

'द अनरैवलिंग-पाकिस्तान इन द एज ऑफ जिहाद' शीर्षक वाली किताब में कहा गया है कि यदि किसी जिहादी कब्जे के तहत पाकिस्तानी सेना समाप्त होती है, तो सभी मौजूदा परमाणु सुरक्षा तंत्र छिन्न-भिन्न हो जाएंगे। लेखक जॉन आर श्मिट, 9/11 की घटना से पहले के कुछ वर्षो के दौरान इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास में राजनीतिक वाणिज्यदूत के रूप में काम कर चुके हैं।

किताब में कहा गया है कि यदि इन दिनों वहां इस बात की चिंता है कि आतंकवादी किसी मुखास्त्र को कब्जे में लेकर उसे परमाणु ब्लैकमेल करने में या अमेरिका में कहीं फोड़ने में इस्तेमाल कर सकते हैं, तो उस समय पैदा होने वाली चिंता के स्तर की जरा कल्पना कीजिए जब इस्लामाबाद में वाकई में जिहादियों का राज होगा।

किताब कहती है कि ऐसी स्थिति में अमेरिका विशेषरूप से प्रशिक्षित अपनी कमांडो इकाई की तैनाती कर पहले हमला करने का निर्णय लेगा। किताब में कहा गया है कि स्थिति की नजाकत सम्भवत: इस बात की मांग करे कि अमेरिका पाकिस्तान को जिहादियों के चंगुल से मुक्त कराने की कोशिश करे।

किताब में आगे कहा गया है कि हो सकता है इस प्रक्रिया में वायु सेना के जरिए पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की बची-खुची शक्ति को नष्ट कर दिया जाए। लेकिन कट्टरपंथी इस्लामवादियों के हाथों से देश का जमीनी नियंत्रण छीनने में पर्याप्त मदद की जरूरत होगी। किताब ने कहा है कि जाहिरतौर पर इसमें भारत का सहयोग लिया जाएगा।

पुस्तक में लिखा गया है कि भारत-अमेरिका गठबंधन, अफगानिस्तान की स्थायी स्वतंत्रता के अनुभव को एक बड़े पैमाने पर दोहराते हुए देख सकता है। इसमें अमेरिका हवाई शक्ति मुहैया कराएगा और भारत जमीनी संघर्ष की जिम्मेदारी संभालेगा।

फिलहाल एक अमेरिकी विश्वविद्यालय में अध्यापन कर रहे श्मिट का कहना है कि इस बात का कयास लगा पाना फिलहाल कठिन है कि भारतीय सेना, पाकिस्तान में कितनी दूर तक जाना चाहेगी। क्या वे पूरे देश पर कब्जा करना चाहेंगे, या सिंधु तक ही अपना अभियान रोक देना चाहेंगे?


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: India, America, Attack, Pakistan, Book, The Unraveling: Pakistan in the Age of Jihad



पिछली खबर
गुरुद्वारे में हमला करने वाले से बहादुरी से लड़े सतवंत!
अगली खबर
मेक्सिको: बार में बंदूकधारी ने 6 लोगों को गोली मारी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

पाकिस्तानः इमरान खान को मिली अस्पताल से छुट्टी

पाकिस्तान में एक चुनावी रैली के दौरान चोटिल हुए राजनीतिज्ञ और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को बुधवार की सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 10:11 AM, May 22, 2013

साम्यवादी रूस में धर्म के खिलाफ बोलने पर अब होगी जेल

विभिन्न मुद्दों को लेकर व्यापक जनप्रदर्शनों का सामना करने वाली रूस सरकार अब एक ऐसा कानून बनाने जा रही है जिसमे धर्म के विरुद्ध कुछ भी बोलने पर जेल की सजा का प्रावधान होगा। 09:46 AM, May 22, 2013

प्रेस की आजादी में कोई खलल नहीं चाहते हैं बराक ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रेस की आजादी में पूरा यकीन जताते हुए कहा है कि वह कतई नहीं चाहते कि पत्रकारों को उनका फर्ज पूरा करने के लिए दंडित किया जाए। 09:36 AM, May 22, 2013

जेम्स बांड की अनोखी घड़ी मिली, अब होगी उसकी निलामी

बांड के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब वे इस कलाई घड़ी को खरीद कर अपने संग्रह में शामिल कर सकते हैं। यह घड़ी कई दशकों से गुम थी। 19:27 PM, May 21, 2013

सिक्खों के पगड़ी पहनने के लिए फिनलैंड में संघर्ष जारी

स्कैंडिनेवियाई देश फिनलैंड में ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहनने के अधिकार के लिए एक सिख लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गिल सुखदर्शन सिंह नाम के यह सिख फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पास वांता के विओलिया कंपनी में बस चालक हैं। 16:12 PM, May 21, 2013

महात्मा गांधी के खून के नमूने लंदन में होंगे नीलाम

राष्ट्रपिता के 1924 में अपेंडिक्स के उपचार के दौरान ये रक्त के नमूने लिए गए थे। इस ऐतिहासिक स्मृति चिह्न की नीलामी यूरोप के जाने माने नीलामी हाउस मुलौक द्वारा की जा रही है। 13:59 PM, May 21, 2013

भारतीय छात्रा की ईजाद, 20 सेकेंड में चार्ज होगा मोबाइल

मोबाइल को चार्ज करने के लिए अब घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की छात्रा ने इसका हल ढूंढ़ निकाला है। इस क्रांतिकारी खोज ने गूगल का ध्यान भी खींचा है। 13:27 PM, May 21, 2013

सीरिया: अल-कुसैर शहर में हिंसा, 95 लोगों की मौत

सीरिया के अल-कुसैर शहर में शनिवार से जारी भीषण लड़ाई में अबतक आतंकवादी संगठन, हिजबुल्ला के 23 सदस्यों सहित कुल 95 व्यक्ति मारे जा चुके हैं। 12:45 PM, May 21, 2013

पाक सरकार का फरमान, ऑफिस में नही चलेगा एसी

पाकिस्तान सरकार ने बिजली संकट से उबरने के लिए नए तरीके अपनाते हुए सरकारी दफ्तरों में एसी चलाने को मना कर दिया है। 12:36 PM, May 21, 2013

तस्वीरों में देखें: बवंडर से अमेरिका में मची तबाही

अमेरिका के दक्षिण मध्य में स्थित ओकलाहोमा सिटी में आए भयंकर बवंडर में एक प्राथमिक स्कूल के सात बच्चों सहित 51 लोगों की मौत हो गई। इस बवंडर से भारी तबाही मची है। 11:02 AM, May 21, 2013
IBN7