IBN7 IBN7

सपाट रहे शेयर बाजार, सेंसेक्स 1 अंक नीचे गिरा

Posted on Aug 09, 2012 at 10:44am IST | Updated Aug 09, 2012 at 10:50am IST

मुंबई। देश के शेयर बाजार बुधवार को सपाट रहे। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1.22 अंक की गिरावट के साथ 17,600.56 पर और निफ्टी 1.30 अंक की तेजी के साथ 5,338.00 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.75 अंकों की तेजी के साथ 17,638.53 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,726.64 के ऊपरी और 17,582.66 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.92 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.23 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.29 फीसदी), हिंदुस्तान युनिलीवर (1.20 फीसदी) और इंफोसिस (1.16 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (6.60 फीसदी), गेल इंडिया (2.87 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.62 फीसदी), टीसीएस (1.11 फीसदी) और एलएंडटी (0.73 फीसदी)।

सपाट रहे शेयर बाजार, सेंसेक्स 1 अंक नीचे गिरा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.55 अंकों की तेजी के साथ 5,345.25 पर खुला। निफ्टी ने 5,377.60 के ऊपरी और 5,331.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप 12.07 अंकों की गिरावट के साथ 6,114.20 पर और स्मॉलकैप 24.92 अंकों की गिरावट के साथ 6,595.87 पर बंद हुए।

बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (1.20 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (0.82 फीसदी), धातु (0.81 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में रहे रियल्टी (2.01 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.81 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.61 फीसदी), बैंकिंग (0.54 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.26 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1245 शेयरों में तेजी और 1606 में गिरावट रही, जबकि 115 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: NSE, BSE, Sensex, Mumbai, Share Market, Nifty, TCS



पिछली खबर
8 एयरपोर्ट, बंदरगाहों पर 24 घंटे कस्टम क्लियरेंस मंजूर
अगली खबर
देश की औद्योगिक उत्पादन जून में 1.8 फीसदी कम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 117 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.41 अंकों की तेजी के साथ 19,791.74 पर खुला। 09:48 AM, May 24, 2013

टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 6528 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 6528 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को 433.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 09:29 AM, May 24, 2013

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ीं

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा भी चलेगा। 09:29 AM, May 24, 2013

टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी रुकेगी: TRAI

देशभर के मोबाइल कस्टमर अनचाही कॉल और एसएमएस से परेशान हैं। यही नहीं धोखे से वैल्यू एडेड सर्विसेस देकर ग्राहकों को टेलीकॉम कंपनियां लूट रही हैं। 09:10 AM, May 24, 2013

जोरदार फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 388 अंक टूटकर बंद

मिडकैप सूचकांक 128.95 अंकों की गिरावट के साथ 6,363.82 पर और स्मॉलकैप 134.62 अंकों की गिरावट के साथ 5,974.45 पर बंद हुआ। 17:35 PM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 71 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.32 अंकों की गिरावट के साथ 19,990.92 पर खुला। 10:27 AM, May 23, 2013

मार्च तक शुरू होगी रिलायंस जियो की 4जी सर्विस

रिलायंस जियो इंफोकॉम की 4जी सर्विस अगले साल मार्च तक पश्चिम बंगाल में शुरू हो जाएगी। वहीं अगले 2-3 साल में रिलायंस जियो इंफोकॉम की भारत के पूर्वी भाग में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। 09:05 AM, May 23, 2013

56 के नीचे नहीं गिरेगा रुपया: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बढ़ती जा रही है। रुपया 6 महीनों के नए निचले स्तर पर पहुंच चुका है। फिलहाल रुपया 55.5 के पार चला गया है। 09:04 AM, May 23, 2013

एयरलाइंस यात्रियों को चूना लगाने की नई तरकीब

एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से तरह-तरह से पैसे वसूलने के तरीके आजमा रही हैं। हाल ही में सभी एयरलाइंस ने मनपसंद सीट के लिए अतिरिक्त पैसे लेने शुरू कर दिए थे। 09:03 AM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 20,062 पर बंद

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.37 अंकों की गिरावट के साथ 20,062.24 पर और निफ्टी 19.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,094.50 पर बंद हुआ। 17:27 PM, May 22, 2013
IBN7