लंदन। लंदन में न्यूजीलैंड हाउस के बाहर बुधवार रात आग लग गई जहां से सैंकड़ों मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। न्यूजीलैंड ओलंपिक समिति ने जारी एक बयान में कहा कि कीवी हाउस के बाहर रखे तंदूर में शाम साढ़े सात बजे आग लग गई जिसने हाउस को अपनी चपेट में ले लिया
उन्होंने कहा कि इसके बाद आपात सेवा को तुरंत बुलाया गया और लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोगों को बाहर निकाल लिए जाने के बाद वहां गैस की बोतल में विस्फोट हो गया। इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। बीबीसी टेलीविजन ने बताया कि किंग्स क्रॉस स्टेशन के निकट न्यूजीलैंड हाउस के बाहर आग लगने के बाद 700 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां और 10 कर्मियों को बुलाया गया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: New zealand, New zealand House, Fire, New Zealand Olympic Committee








कमेंट्स
0